1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एलन मस्क ने बेटे का नाम रखा 'X Æ A-12', ट्विटर पर मतलब खोज रहे हैं लोग

एलन मस्क ने बेटे का नाम रखा 'X Æ A-12', ट्विटर पर मतलब खोज रहे हैं लोग

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 06, 2020 11:17 am IST,  Updated : May 06, 2020 12:14 pm IST

एलन मस्क ने अपने बेटे का नाम X Æ A-12 रखा है। जिसके बाद से लोग इसका मतलब ढूंढने में लगे हुए हैं।

elon musk- India TV Hindi
एलन मस्क Image Source : TWITTER

 टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क सोमवार की शाम को पिता बन गए हैं। एलन मस्क की गर्लफ्रेंड ग्रिम्स ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। एलन ने अपने बेटे का नाम बहत अलग सा रखा जा जिसका मतलब ढूंढने में ट्विटर पर लगे हुए हैं। उन्होंने ट्विटर करके बताया था कि मां और बेटा दोनों ही स्वस्थ हैं। एलन के पहली पत्नी से पांच बच्चे हैं और यह उनकी गर्लफ्रेंड ग्रिम्स के साथ पहला बच्चा है। एलन और ग्रिम्स ने मई 2018 मेट गाला में अपने रिलेशनशिप के बारे में बताया था।

जहां सभी लोग बच्चे के जन्म की कपल को बधाई दे रहे थे वहीं दूसरी तरफ बच्चे के नाम ने सबकी अटेंशन अपनी तरफ खींच ली है। एलन ने अपने बेटे का नाम "X Æ A-12 मस्क रखा है और बच्चे के साथ फोटो शेयर की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।