1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दिल्ली में 'आया सावन झूम के' Social Media पर लोग बोले: देर लगी आने में तुमको...

दिल्ली में 'आया सावन झूम के' Social Media पर लोग बोले: देर लगी आने में तुमको...

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Jul 13, 2021 10:00 am IST,  Updated : Jul 13, 2021 10:00 am IST

बरसात दिल्ली में आई और फोटोज वीडियो की बाढ़ सोशल मीडिया पर आ गई। बारिश की बूंदों को तरसते दिल्ली वाले के दिल को ठंडक जो मिल गई है।

delhi rain- India TV Hindi
delhi rain Image Source : ANI

दिल्ली की सर्दी और गर्मी तो कमाल की होती है लेकिन बारिश के मामले में ईश्वर जाने क्यों दिल्ली वालों के साथ कंजूसी कर जाता है। मानसून हर साल लेटलतीफी दिखाता है औऱ दिल्ली एनसीआर वाले दूसरे राज्यों में बारिश की खबरें सुनसुन कर दुखी होते रहते हैं। इस साल भी काफी इंतजार करवाने के बाद आखिरकार मानसून ने दिल्ली एनसीआर वालों पर राहत की बारिश की है। बारिश होते ही जहां दिल्ली वालों के चेहरे खिले वहीं सोशल मीडिया भी मानसून मय हो गया। बारिश से खुश लोगों ने सोशल मीडिया पर बारिश की फुहारों की फोटोज और वीडियो की बौछार कर दी। 

लोग इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर बारिश के फोटोज और वीडियो पोस्ट कर रहे हैं औऱ अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।