1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: बच्ची फुल स्वैग में गा रही थी काट के कलेजा दिखा देंगे... मां का चांटा पड़ते ही बदला नजारा

Viral Video: बच्ची फुल स्वैग में गा रही थी काट के कलेजा दिखा देंगे... मां का चांटा पड़ते ही बदला नजारा

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Aug 13, 2021 01:56 pm IST,  Updated : Aug 13, 2021 01:56 pm IST

इस वीडियो में गाने की टाइमिंग  देखने लायक है। जब बच्ची ने गाया ..मार खा गई, तभी उसकी मां ने जोरदार तमाचा मार दिया।

Girl slapped by mom - India TV Hindi
Girl slapped by mom  Image Source : TWITTER/@RISHAV_SHARMA1

काट के कलेजा दिखा देंगे..ये गाना आजकल खूब चल रहा है। इस गाने पर जबरदस्त तरीके से मीम बनाए जा रहे हैं। लेकिन ये गाना जब एक बच्ची ने गाया तो वाकई उसे मम्मी से मार पड़ गई। 

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। ये है ही इतना जबरदस्त और नेचुरल कि देखकर आपकी हंसी फूट पड़ेगी। मीम बनाने के चक्कर में इस बच्ची को सच में मां से मार पड़ी की वो वीडियो में ही बुक्का फाड़ कर रोने लगी। 

इस वीडियो को ट्विटर पर रिशव शर्मा ने ट्विटर पर शेयर किया है। 

वीडियो में आप देख सकते हैं एक बच्ची काट के कलेजा दिखा देंगे गाकर अपना वीडियो बना रही है।  बच्ची जबरदस्त स्टाइल और स्वैग में इस गाने के बोल बोलते हुए बैठे बैठे डांस कर रही है। जैसे ही बच्ची मार खा गई..बोलती है, उसके गाल पर उसकी मां का एक तमाचा पड़ता है जिसके तुरंत बाद बच्ची बुक्का फाड़कर रोना शुरू कर देती है। इस दौरान भी वीडियो ऑन रहता है और बच्ची रोते हुए खुद को वीडियो में देखती है और रोना चालू रखती है। बीच में उसकी हंसती हुई मां का चेहरा भी वीडियो में आता है।

इस वीडियो को देखकर लोगों को जहां बच्ची पर प्यार आ रहा है वहीं लोग बच्ची के स्वैग को देखकर हैरानी बयां कर रहे हैं।  वीडियो को लगातार देखा जा रहा है और बच्ची को अचानक पड़े चांटे को देखकर भी हैरान हो रहे हैं। जिस तरह बच्ची रोती है, ये देखकर भी लोगों को हंसी आ रही है।

एक यूजर कहता है - ऐसा वीडियो पहले कभी नहीं देखा। दूसरे यूजर ने लिखा है - इस थप्पड़ की उम्मीद नहीं थी। एक अन्य यूजर ने लिखा है - टाइमिंग देखिए टाइमिंग।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।