1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. फेरों में दुल्हन का मेकअप दुरुस्त करते नजर आया दूल्हा, लोग बोले: इससे बेस्ट कुछ नहीं

फेरों में दुल्हन का मेकअप दुरुस्त करते नजर आया दूल्हा, लोग बोले: इससे बेस्ट कुछ नहीं

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Jul 12, 2021 10:10 am IST,  Updated : Jul 12, 2021 10:10 am IST

शादी के बाद की अंडरस्टेंडिंग कैसी होगी, ये दूल्हा दुल्हन के इस वीडियो को देखकर समझा जा सकता है। 

bride- India TV Hindi
bride Image Source : INSTA/DULHANIYAA

शादी सात जन्मों का बंधन होता है। ऐसा रिश्ता जिसमें दोनों लोग ही नहीं दो परिवार एक साथ एक बंधन में बंध जाते हैं। लेकिन सबसे बड़ी परीक्षा दूल्हा औऱ दुल्हन की होती है जिन्हें शुरूआत में एक दूसरे को समझना होता है। एक दूसरे का साथ देते हुए एक दूसरे का दोस्त बनना किसी भी शादी की सफलता होता है। ऐसे में एक दूल्हे ने फेरों के वक्त ही दुल्हन के सबसे अच्छे दोस्त वाला काम कर डाला तो लोग वाहवाही करने लगे हैं। दूल्हे के इस कारनामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

इस वीडियो को दुल्हनिया नामक इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है।

वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि जब आपका मेकअप पूरी शादी से ज्यादा महंगा हो। इस वीडियो में मेकअप को लेकर चिंतित और मेकअप की दीवानी एक दुल्हन को दिखाया गया है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि फेरों की वेदी पर दूल्हा और दुल्हन बैठे हुए हैं। यहां सिंदूरदान की रस्म जिसमें दुल्हन की मांग में सिंदूर भरा जाता है,के चलते दुल्हन की नाक पर ढेर सारा सिंदूर लग गया है जिसके चलते दुल्हन का मेकअप खराब हो गया है।

ऐसे में दूल्हा एक ब्रश लेकर खुद दुल्हन का चेहरे का मेकअप ठीक करने लगता है। इस बीच दुल्हन की सहेली की आवाज भी आती है कि टेंशन मत ले, मैं बाद में ठीक कर दूंगी। लेकिन दुल्हन के चेहरे से दिख रहा है कि वो  ठीक मेकअप चाहती है इसलिए दूल्हे ने दोस्त बनकर उसकी मदद कर दी।

इस वीडियो में दूल्हे की पहल की काफी तारीफ की जा रही है। दूल्हे ने जिस तरह बिना हिचक औऱ दूसरो की परवाह किए दुल्हन की मदद की और बेहद सामंजस्य बैठाए रखा उस तरीके की सराहना की जा रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।