1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बाइक के हेलमेट को तरबूज समझ खा गया हाथी, Video देखकर लोग बोले: कोई तो रोक लो

बाइक के हेलमेट को तरबूज समझ खा गया हाथी, Video देखकर लोग बोले: कोई तो रोक लो

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Jun 11, 2021 11:12 am IST,  Updated : Jun 11, 2021 11:12 am IST

हाथी को भूख लगी तो उसे बाइक का हेलमेट भी तरबूज की तरह नजर आया। फिर जो हुआ उसके बाद लोग हाथी की चिंता में डूब गए हैं। 

elephant eat helmet- India TV Hindi
elephant eat helmet Image Source : TWITTER/@PRAVEENIFSHERE

यूं तो हाथी को दुनिया का सबसे समझदार जानवर कहा जाता है लेकिन कई बार हाथी भी ऐसी नादानी कर जाते हैं क्या कहा जाए। हाथियों का पेट सबसे बड़ा है और जब उनको भूख लगती तो वो अच्छे बुरे का भान करना भूल जाते हैं औऱ कुछ ऐसा ही एक हाथी के साथ हो गया जिसे जोरों की भूख लगी तो वो तरबूज समझकर एक हेलमेट को निगल गया। जी हां हेलमेट, बाइक चलाते समय पहने जाना वाला हेलमेट खाकर हाथी आराम से चला गया, हालांकि ये पता नहीं कि बाद में उसका क्या हुआ होगा। 

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा में कार्य़रत अधिकारी प्रवीण एंगुसेमी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। प्रवीण ने कैप्शन में लिखा है - प्लीज कोई इस विशालकाय भूखे प्राणी को समझाओ कि ये हेलमेट जान बचाता है, इसे पहना जाता है, खाया नहीं जाता। 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक जगह से गुजर रहे हाथी ने सड़क किनारे खड़ी बाइक के हेलमेट को सूंड के सहारे उठाकर खा लिया और फिर चला गया। वीडियो में बाइक के मालिक की आवाज आ रही है -अरे क्या हुआ, मेरा तो हेलमेट ही चला गया, अब कैसे जाउंगा में। 

ये तो निश्चित है कि हाथी ने हेलमेट को खाने की वस्तु जैसे तरबूज समझ कर खाया होगा लेकिन वो उसे पचा नहीं पाएगा और हाथी को परेशानी हो जाएगी। इसलिए लोग तरह तरह के रिएक्शन देकर हाथी के लिए चिंता जता रहे हैं। 

इन यूजर के लिए प्रवीण ने एक मैसेज का रिप्लाई में लिखा कि हेलमेट छोटी चीज नहीं है, उसे खाया नहीं जा सकता, वो उल्टी के जरिए निकल गया होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।