1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: विदाई के वक्त दूल्हा दुल्हन ने किया कुछ ऐसा, लोग पूछ रहे: ये कैसी रस्म है?

Video: विदाई के वक्त दूल्हा दुल्हन ने किया कुछ ऐसा, लोग पूछ रहे: ये कैसी रस्म है?

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Jul 17, 2021 11:21 am IST,  Updated : Jul 17, 2021 11:21 am IST

दूल्हा दुल्हन तो छोड़िए वीडियो में इनके साथ और लोग भी अजीब सा डांस कर रहे हैं। वीडियो देखकर लोग कंफ्यूज हो गए हैं कि चक्कर क्या है?

bride and groom- India TV Hindi
birde and groom Image Source : INSTA/COUPLE_OFFICIAL_PAGE

यूं तो शादी दो लोगों के बीच पवित्र बंधन होता है लेकिन भारत की शादियों की बात करें तो ये एक बड़ा समारोह बन जाता है। इंडिया की शादी चार पांच दिन चलती है और दूल्हा दुल्हन के साथ साथ दो परिवार, नाते रिश्तेदार भी इसमें खूब इन्जाय करते हैं। शादी की बात करें तो भारत में शादियों की हजारों रस्में होती हैं औऱ राज्यों के हिसाब से ये बदलती रहती हैं। लेकिन कुछ ऐसी रस्में हैं जिनके बारे में लोग भी कंफ्यूज हो जाते हैं कि भाई करना क्या चाहते हो? 

ऐसा ही एक शादी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें विदाई के वक्त दूल्हा दुल्हन की अजीब रस्म को देखकर यूजर सोच में पड़ गए हैं कि ये कौन सी रस्म है।

इस वीडियो को कपल ऑफिशयल पेज नामक इंस्टा पेज पर शेयर किया गया है। 

https://www.instagram.com/reel/CQyQXsUnnRV/?utm_source=ig_web_copy_link

वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी के बाद एक दुल्हन की विदाई का वक्त है और सामने विदाई के लिए सजी धजी गाड़ी भी तैयार है। लेकिन दूल्हा दुल्हन और उनके साथ के लोग अजीबोगरीब स्टेप्स के साथ चलते हुए लोगों को हैरान कर रहे हैं। लोगों को ये रस्म समझ नहीं आ रही। ये डांस के स्टेप्स हैं या कोई रस्म है, वीडियो देखकर यूजर कंफ्यूज हो गए हैं कि लगातार कमेंट्स में पूछा जा रहा है कि ये कौन सी रस्म है और क्या हो रहा है। 

वैसे भी इंडिया की बात करें तो यहां शादियों में इतनी रस्में हैं और  इतनी तरह की शादियां होती हैं कि कई बार पता ही नहीं चलता कि दू्ल्हा डांस कर रहा है कि ये वाकइ एक रस्म निभाई जा रही है। नए जमाने में भी दूल्हा और दुल्हन की एंट्री, वरमाला तक के मामलों में काफी बदलाव हुआ है। शादियो में नए नए रिवाज अपनाए जा रहे हैं और लोगोंं को ये पसंद आ रहे हैं।

एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया है कि ये गरबा कर रहे हैं क्या। एक यूजर ने पूछा है - ऐसा पहले कभी नहीं देखा। वहीं कई यूजर ने पूछा है कि कौन सी रस्म है। एक यूजर ने लिखा है - नाप के देख रहे हैं कि अब भागा जा सकता है कि नहीं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।