1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: फिल्म खलनायक के गाने पर डांस करता दिखा नेता का विधायक बेटा

Viral Video: फिल्म खलनायक के गाने पर डांस करता दिखा नेता का विधायक बेटा

 Published : Sep 18, 2019 02:46 pm IST,  Updated : Sep 18, 2019 02:46 pm IST

इंदौर के विधायक आकाश विजयवर्गीय ने खलनायक गाने पर डांस क्या किया, वीडियो वायरल हो गया। 

MLA- India TV Hindi
MLA Image Source : YOUTUBE

कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन था और लोगों ने तरह तरह से मोदी जी को बधाई दी। लेकिन मध्य प्रदेश में भाजपा नेता के विधायक पुत्र ने 'खलनायक' फिल्म के गाने पर डांस करके मोदी जी को बधाई दी, उसका वीडियो वायरल viral हो रहा है। 

वीडियो में भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय पीएम मोदी के जन्मदिन पर आयोजित एक प्रोग्राम में नायक नहीं खलनायक हूं मैं गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं। आकाश के साथ साथ उनके संगी साथी भी इस गाने पर डांस कर रहे हैं। समझ से बाहर ये बात है कि जन्मदिन के मौके पर खलनायक गाने को डांस के  लिए क्यों चुना गया। हालांकि कहा जा रहा है कि ये कार्यक्रम बच्चों के लिए था और इसके मुख्य अतिथि आकाश थे। जब ये गाना बजा तो आकाश खुद को रोक नहीं पाए और आस पास के लोगों के साथ थिरकने लगे।

बताया जा रहा है कि वीडियो इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पर आयोजित कार्यक्रम का है। आकाश इंदौर 3 से विधायक चुने गए हैं और कुछ समय पहले नगर निगम के एक कर्मचारी की क्रिकेट बैट से पिटाई करने के कारण चर्चा में आए थे। 

इस मौके पर चले कार्यक्रम में आकाश ने गरीब बच्चों को मुफ्त में 50000 कॉपीज बांटी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।