1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Maharashtra Flood: इस बच्चे ने जवान को कहा कुछ ऐसा कि वायरल हो गया वीडियो

Maharashtra Flood: इस बच्चे ने जवान को कहा कुछ ऐसा कि वायरल हो गया वीडियो

 Published : Aug 15, 2019 10:57 am IST,  Updated : Aug 15, 2019 10:57 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्चा जवान को उनके काम की तारीफ करता नजर आ रहा है।

Viral Video- India TV Hindi
Viral Video Image Source : TWITTER

महाराष्ट्र में इस समय बाढ़ आई हुई है। इस समय लोगों की जान बचाने के लिए कई रेस्क्यू टीम लगी हुई हैं। रेस्क्यू के समय की कई वीडियो सोशल मीडिय पर वायरल हो रही हैं। कुछ समय पहले एक महिला की रेस्क्यू टीम के एक व्यक्ति के पैर छूते हुए वीडियो वायरल हुई थी। अब एक और वीडियो वायरल हो रही है। इसमें एक बच्चा आर्मी के जवान को कुछ कहता नजर आ रहे हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने 11 अगस्त को एक वीडियो ट्वीट की थी जिसमें एक बच्चा आर्मी के जवान से हाथ मिलाते हुए कहता है आप बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। जिसके बाद जवान शुक्रिया कहता है और बच्चा सेल्यूट करके वहां से चला जाता है।

अब तक इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, 30,000 लाइक्स और 7000 रिट्वीट हुए हैं।

इस वीडियो को देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर आर्मी के जवानों को सैल्यूट कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।