1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एयरलाइन ने बैन किया तो कुणाल कामरा ने कंधे पर उठा ली बाइक, सोशल मीडिया पर बन रहे मीम

एयरलाइन ने बैन किया तो कुणाल कामरा ने कंधे पर उठा ली बाइक, सोशल मीडिया पर बन रहे मीम

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 29, 2020 02:54 pm IST,  Updated : Jan 29, 2020 03:02 pm IST

कुणाल कामरा स्टैंडअप कॉमेडियन हैं। एक विवाद के बाद एयरलाइंस ने उनके ऊपर बैन क्या लगाया, उन्होंने अपना ही मजाक उड़ाया औऱ अब ये मीम सोशल मीडिया पर चल निकले हैं।

kunal kamra reacts on airlines ban- India TV Hindi
एयरलाइन ने बैन किया तो आया कुणाल कामरा का रिएक्शन

स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा पर कुछ एय़रलाइन्स द्वारा बैन लगाए जाने के बाद ये कॉमेडियन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हाल ही में एक फ्लाइट में एक पत्रकार का वीडियो बनाए जाने के बाद कई एयरलाइंस ने कुणाल कामरा पर बैन लगा दिया है। इसके बाद कुणाल कामरा ने कंधे पर बाइक उठाए एक फोटो ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा  - मैने सुना है रोड ट्रांसपोर्टेशन पर भी बैन है मेरा।  

आपको बता दें कि कुणाल पहले भी अपनी पॉलिटिकल कॉमेडी के चलते कई जगहों पर बैन किए जा चुके हैं। हालिया मामले में उन्होंने फ्लाइट में बिना अनुमति एक पत्रकार का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था और कमेंटरी के रूप में उक्त पत्रकार का मजाक बनाया था। इसीलिए एयरलाइन्स ने कुणाल की इस हरकत को गैरकानूनी कहते हुए उनकी यात्रा पर बैन लगा दिया था।

ये तो रही कुणाल की बात जिन्होंने एयरलाइंस के बैन के जवाब में ये मजाकिया ट्वीट किया है। दूसरी तरफ कुणाल पर लगे बैन के बाद सोशल मीडिया पर भी तरह तरह के मीम बन रहे हैं।

एक यूजर ने कुणाल को बच्चे की तरह दिखाया है जो नंगे बदन साइकिल के टायर को चला रहा है।


 
एक यूजर ने तो कुणाल को कहीं जाने आने के लिए बिलकुल नया रास्ता दिखाया है।

एक यूजर ने तो कुणाल को गधागाड़ी के अपडेट वर्जन की मदद लेते दिखा दिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।