1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: बच्चे का भांगड़ा देख मदमस्त हो गए ये डॉग्स, देखिए जुगलबंदी कर संडे को कैसे किया एन्जॉय

Viral Video: बच्चे का भांगड़ा देख मदमस्त हो गए ये डॉग्स, देखिए जुगलबंदी कर संडे को कैसे किया एन्जॉय

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 04, 2020 07:27 pm IST,  Updated : Oct 04, 2020 07:33 pm IST

सोशल मीडिया पर एक छोटे से बच्चे का वीडियो छाया हुआ है। ये बच्चा ना केवल खुद जमकर मस्ती कर रहा है बल्कि अपने भांगड़ा से घर के पास मौजूद कुत्तों का भी मनोरंजन कर रहा है।

Viral Video- India TV Hindi
Viral Video Image Source : INSTAGRAM/EDUCATE AND ENTERTAINMENT

संडे एक एक ऐसा दिन होता है जिस दिन हर कोई रिलैक्स रहता है। अपने इसी संडे को और भी मस्त बनाने के लिए लोग अपने आप को बोरियत से दूर रखने के लिए कुछ ना कुछ नया ट्राई करते रहते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक छोटे से बच्चे का वीडियो छाया हुआ है। ये बच्चा ना केवल खुद जमकर मस्ती कर रहा है बल्कि अपने भांगड़ा से घर के पास मौजूद कुत्तों का भी मनोरंजन कर रहा है।

इस वीडियो को एजुकेट और एंटरटेन नाम के फेसबुक पेज पर शेयर किया गया है। वीडियो में आप देखेंगे कि बच्चा दो कुत्तों के सामने भांगड़ा कर रहा है। खास बात है कि ये कुत्ते भी इस बच्चे के डांस को समझ रहे हैं बल्कि उछल उछल कर अपनी खुशी का इजहार भी कर रहे हैं। खास बात है कि ये बच्चा जैसे ही डांस करना बंद कर देता है तो ये कुत्ते भी खड़े हो जाते हैं। वहीं जब ये बच्चा भांगड़ा करना शुरू कर देता है तो ये कुत्ते भी भौंकना और उछलना शुरू कर देते हैं। 

इस मासूम बच्चे और इन दोनों कुत्तों की इस मस्ती को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया। जिसके बाद से ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है- ऐसे करते हैं संडे एन्जॉय। इस वीडियो को देखने के बाद आपके चेहरे पर भी मुस्कान जरूर आ जाएगी। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।