1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Very Funny: शख्स ने बनाई देसी ट्रेड मिल, Social Media पर यूजर बोले 'हाथ छूटा, जबड़ा टूटा'

Very Funny: शख्स ने बनाई देसी ट्रेड मिल, Social Media पर यूजर बोले 'हाथ छूटा, जबड़ा टूटा'

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 22, 2019 02:24 pm IST,  Updated : Aug 22, 2019 02:25 pm IST

इस शख्स ने बिना पैसे खर्च किए ट्रेड मिल बना ली, सोशल मीडिया पर लोगों के ठहाके रुक नहीं रहे हैं।

Trade mill- India TV Hindi
Trade mill Image Source : TWITTER

Its Viral गुजरात के लोगों को यूं ही होशियार और जुगाड़ू नहीं कहा जाता। वो कमाई और होशियारी के मामले में दूसरे लोगों से कहीं आगे होते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा ट्विटर पर देखने को मिल रहा है जहां एक शख्स ने रसोईघर में ही जुगाड़ू और देसी ट्रेड मिल का अविष्कार कर डाला। जुगाड़ू शख्स के इस कारनामे को देखने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर ठहाके लग रहे हैं औऱ इस शख्स का ये जुगाड़ू Video तेजी से वायरल हो रहा है। 

मामला कहां का है ये जानकारी नहीं लेकिन इस पोस्ट की हैडिंग पर लिखा है कि बंदा गुजराती है। लेकिन देसी जुगाड़ बताते हुए ये शख्स कौन सी भाषा बोल रहा है, इस पर पोस्ट के कमेंट में एक लंबी बहस छिड़ गई है। वीडियो में देखेंगे कि शख्स ने किचन के डिशवाशर (बर्तन साफ करने के जैल) को टाइल्स पर पानी के साथ गिराकर जमीन के चिकना किया और उस पर ट्रेड मिल के फायदे उठा रहा है। साथ ही वो लगातार बोल रहा है और उसके कारनामे पर वीडियो बना रहे लोग हंसे जा रहे हैं।

कुछ यूजर इस शख्स की भाषा को काठियावाड़ी कह रहे हैं तो कुछ साउथ अमेरिकन। कुछ लोगों ने इसे जर्मन बताया है औऱ कुछ इसे पुर्तगाली भाषा कह रहे हैं। भाषा पर मत जाइए क्योंकि जुगाड़ सामने  दिख रहा है। बहरहाल सोशल मीडिया पर जहां इस जुगाड़ पर लोग ठहाके लगा रहे हैं वहीं बहुत लोग इसे बेहद खतरनाक भी बता रहे हैं। इसलिए आप हंसिए जरूर लेकिन इसे ट्राई मत कीजिएगा..खतरनाक हो सकता है।

एक यूजर ने लिखा भी है - हाथ छूटा, जबड़ा टूटा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।