1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 11 सितंबर को है बेटी की शादी, पिता ने PM मोदी को भेजा था न्यौता, और फिर...

11 सितंबर को है बेटी की शादी, पिता ने PM मोदी को भेजा था न्यौता, और फिर...

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 10, 2019 01:28 pm IST,  Updated : Sep 10, 2019 04:50 pm IST

जिस दिन राजशेखरन की बेटी की शादी है, उस दिन मोदी मथुरा में कई कार्यक्रमों में बिजी रहेंगे। लेकिन फिर भी परिवार के पास कुछ ऐसा पहुंचा है जिसे देखकर वो खुश है।

modi letter- India TV Hindi
modi letter Image Source : GOOGLE

हर इंसान अपने बच्चों की शादी धूमधाम से करना  पसंद करता है। हर माता पिता का सपना होता है कि उसकी बेटी की शादी Wedding धूमधाम से हो और बड़े लोगों का उसे आशीर्वाद मिले। कुछ ऐसा ही करने का सपना लिए एक पिता ने अपनी बेटी की शादी में पीएम मोदी PM Modi को बुलावा भेज दिया। इसके बाद जो हुआ, वो खबर वायरल viral हो रही है।

11 सितंबर को है बेटी की शादी, पिता ने PM मोदी को भेजा था न्यौता, और फिर...

बदले में मोदी की तरफ से जो रिस्पॉन्स आया, उससे न केवल परिवार वाले बल्कि पूरे शहर के लोग अचंभित और उत्साहित हैं।  तमिलनाडु के वेल्लोर में रीजनल मेडिकल रिसर्चर और सुपरवाइजर टीएस राजशेखरन रहते हैं। उनकी बेटी डॉ. राजश्री की शादी डॉ. सुदर्शन से तय हुई है औऱ शादी 11 सितंबर को होनी है। टीएस राजशेखरन चाहते थे कि पीएम मोदी उस दिन उनकी बेटी की शादी में आकर नवदंपत्ति को अपना आशीष दें। हालांकि राजशेखरन जानते थे थे कि 11 सितंबर को मोदी उत्तर  प्रदेश के मथुरा में पहले से तय कार्यक्रमों के लिए बिजी रहेंगे। 

लेकिन फिर भी उनका मन नहीं माना और उन्होंने पीएम मोदी को शादी में शामिल होने के लिए न्यौता भेज दिया।

कार में हेलमेट नहीं पहनने पर UP के एक शख्स का ट्रैफिक पुलिस ने काटा चालान!

राजशेखरन के आश्चर्य की सीमा तब नहीं रही जब उन्हें पीएम मोदी की तरफ से पत्र मिला जिसमें पीएम मोदी ने शादी का न्योता भेजने के लिए राजशेखरन की फैमिली को धन्यवाद भेजा।

पत्र में लिखा था - मुझे आपकी बेटी की शादी के बारे में जानकर बेहद खुशी हुई। मुझे बुलाने के लिए धन्यवाद, नवदंपति को हार्दिक शुभकामनाएं। 

राजशेखरन ने कहा कि उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनका न्यौता पीएम मोदी तक पहुंचेगा और जवाब भी आएगा। परिवार प्लान बना रहा है कि पीएम मोदी के इस पत्र को फ्रेम कराकर घर में रखा जाएगा।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।