1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral: श्रीलंकाई सिंगर योहानी ने मचाई धूम, लोगों की जुबां पर छाया उनका 'मानिके मगे हिते' गाना, अमिताभ बच्चन ने भी की तारीफ

Viral: श्रीलंकाई सिंगर योहानी ने मचाई धूम, लोगों की जुबां पर छाया उनका 'मानिके मगे हिते' गाना, अमिताभ बच्चन ने भी की तारीफ

 Written By: India TV Viral Desk
 Published : Aug 19, 2021 12:55 pm IST,  Updated : Aug 21, 2021 09:09 am IST

योहानी डी सिल्वा का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसकी खास बात ये है कि वो हिंदी भाषा में नहीं है। इसके बावजूद लोग लूप पर लगाकर इस गाने को सुन रहे हैं, क्योंकि यूजर्स योहानी की आवाज के कायल हो गए हैं।

manike mage hithe song sri lankan singer yohani viral on internet amitabh bachchan praise her - India TV Hindi
सोशल मीडिया पर योहानी का 'मानिके मगे हिते' गाना वायरल हो रहा है Image Source : YOUTUBE

सोशल मीडिया रातोरात किसी को भी स्टार बना देता है। कुछ ऐसा ही हुआ है श्रीलंकाई सिंगर और रैपर योहानी के साथ। वो पहले ही से काफी पॉपुलर थीं, लेकिन इन दिनों इंटरनेट पर उनका एक गाना 'मानिके मगे हिते' खूब वायरल हो रहा है। उनकी आवाज लोगों को बेहद पसंद आ गई है। यहां तक कि अमिताभ बच्चन भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। योहानी के इस वीडियो में उनके साथ सतीशन भी शामिल हैं। फिलहाल योहानी सोशल मीडिया की सनसनी बन गई हैं। 

योहानी डी सिल्वा का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसकी खास बात ये है कि वो हिंदी भाषा में नहीं है। इसके बावजूद लोग लूप पर लगाकर इस गाने को सुन रहे हैं, क्योंकि यूजर्स योहानी की आवाज के कायल हो गए हैं। गाने का म्यूजिक भी शानदार है। इस गाने को अब तक यूट्यूब पर 38 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। 

Viral : फर्राटेदार इंग्लिश बोलती है ये कूड़ा बीनने वाली महिला, Video देख लोगों की बोलती हुई बंद

इस वीडियो को अमिताभ बच्चन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, लेकिन उन्होंने इसमें अपना ट्विस्ट दिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- "पार्ट 2.. क्या किया.. क्या हो गया!!" बिग बी ने श्रीलंकाई गाने की खूब तारीफ की और बताया कि उन्होंने रातभर लूप पर गाना सुना। उन्होंने लिखा- 'इसे सुनना बंद करना असंभव है। सुपर्ब....'

यहां देखिए 'मानिके मगे हिते' गाना: 

फिलहाल ये गाना अभी तक लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। इसके अलग-अलग वर्जन भी रिलीज हो रहे हैं। हर तरफ योहानी की चर्चा हो रही है। 

योहानी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने उनके गाने को इतना प्यार देने के लिए सभी का शुक्रिया भी अदा किया। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।