1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बंदर ने धोए ढाबे पर बर्तन, लोग बोले: दो केलों के लिए क्या क्या करे बेचारा

बंदर ने धोए ढाबे पर बर्तन, लोग बोले: दो केलों के लिए क्या क्या करे बेचारा

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Jul 02, 2021 04:46 pm IST,  Updated : Jul 02, 2021 04:46 pm IST

बंदर को ढाबे पर काम करते देख लोग धड़ाधड़ कमेंट्स करने लगे। किसी को ये मजेदार लगा तो किसी को इसमें मजबूरी नजर आई।

monkey video- India TV Hindi
monkey video Image Source : INSTA/GHANTAA

कहते हैं कि दुनिया में जिंदा रहने के लिए काम करना जरूरी है। अब काम करेंगे तभी तो पेट भरेगा इसलिए हर इंसान रोजगार करता है ताकि अपना और अपने परिवार का पेट भर सके। आप सोच रहे होंगे कि जंगल में ऐसा नहीं होता होगा। क्योंकि जानवर या तो शिकार करते हैं या फल खाकर पेट भर लेते हैं, वो भला कहां रोजगार नौकरी करते होंगे। लेकिन एक बंदर इंसानों की दुनिया में आया तो उसे भी पेट भरने के लिए काम करना पड़ा। 

ऐसे ही बर्तन धोते एक बंदर का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर GHANTA नामक पेज पर शेयर किया गया है।

वीडियो कहां का है, ये तो पता नहीं चल पाया है लेकिन वीडियो में आप देख रहे हैं कि एक चाय की दुकान या ढाबे पर एक बंदर प्लास्टिक के बड़े से टब में बड़े ही मनोयोग से प्लेट साफ कर रहा है। जिस तरह बंदर के हाथ चल रहे हैं उसे देखकर लगता है कि वो बहुत ही जतन से ये काम कर रहा है बिलकुल इंसानों की तरह। 

बंदर को बर्तन धोते देखकर लोग हैरान हैं। वो यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि बंदर बर्तन साफ कर रहा है। वीडियो को दो लाख पचास हजार लोग देख चुके हैं औऱ देखे जाने का ये सिलसिला जारी है। 

वीडियो पर तरह तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। कुछ लोगों को वीडियो फनी लगा है तो कुछ लोगों ने इसे जानवर के प्रति क्रूरता बताया है। 

एक यूजर ने लिखा है - दो केलों के लिए क्या क्या करना पड़ेगा। वहीं एक यूजर ने लिखा है कि ये कमाकर खा रहा है।

एक यूजर ने लिखा है - ये सरासर जानवरों के प्रति क्रूरता है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है कि बेचारे को शायद बांधकर सिखाया गया होगा। 

एक यूजर ने लिखा है - मेरे घर पर भी एक ऐसा ही बंदर भेज दो। एक यूजर ने लिखा है - इसको पगार में केले मिलते होंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।