1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मास्क न लगाने वालों से कर लीजिए 'कट्टी': मुंबई पुलिस ने Video के जरिए समझाया

मास्क न लगाने वालों से कर लीजिए 'कट्टी': मुंबई पुलिस ने Video के जरिए समझाया

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Jul 12, 2021 02:58 pm IST,  Updated : Jul 12, 2021 02:59 pm IST

मास्क लगाया है तो हैलो हाय। मास्क नहीं लगाया तो बाय बाय। जी हां, मास्क नहीं लगाने वालों के साथ कुछ ऐसा ही होना चाहिए।

use mask- India TV Hindi
use mask Image Source : INSTAGRAM/MUMBAIPOLICE

कोरोना केस कम भले ही हो रहे हों लेकिन इतना तय है कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। तीसरी लहर की आशंकाओं के बावजूद लोग बिना मास्क लगाए घूम रहे हैं। ऐसे में मुंबई पुलिस ने मास्क की अनिवार्यता को एक रोचक वीडियो के जरिए समझाने की कोशिश की है। ये कोशिश शानदार बन पड़ी है और यूजर इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। 

मुंबई पुलिस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि मास्क न लगाने वाले लोगों के बात करने से दूर रहे। वहीं मराठी में लिखा गया है कि मास्क न लगाने वाले से कट्टी कर लेनी चाहिए। 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो लोग आमने सामने खड़े हैं। पुरुष ने मास्क नहीं लगाया है जबकि महिला ने मास्क लगा रखा है। पुरुष हाय करता है जबकि महिला कहती है कि आपसे बात नहीं करनी। इस वीडियो के जरिए मुंबई पुलिस जनता से मास्क लगाने का आह्वान कर रही है वरना वीडियो में बिना मास्क लगाए शख्स जैसा उनका हाल हो जाएगा और कोई उनसे बात नहीं करेगा।

वीडियो शानदार संदेश दे रहा है औऱ इसीलिए इसे जमकर  शेयर किया जा रहा है। इसे अभी तक 45 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है और पसंद किए जाने का ये सिलसिला जारी है। 

ऐसा पहली बार नहीं है जब मुंबई पुलिस ने जनहित में ऐसे अंदाज में पोस्ट किए हों। इससे पहले भी मुंबई पुलिस रोचक अंदाज में कई पोस्ट कर चुकी है जिसमें जनता को विभिन्न मुद्दों पर समझाया जाता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।