1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. म्यूजिक डायरेक्टर ने फाइव स्टार होटल में तीन अंडों के चुकाए 1672 रु., यूजर बोले ठेले पर ही खा लेते

म्यूजिक डायरेक्टर ने फाइव स्टार होटल में तीन अंडों के चुकाए 1672 रु., यूजर बोले ठेले पर ही खा लेते

 Published : Nov 15, 2019 06:25 pm IST,  Updated : Nov 15, 2019 06:25 pm IST

बॉलीवुड के म्यूजिक डायरेक्टर शेखर रवजियानी ने सोशल मीडिया पर एक बिल शेयर किया है। जिसमें उन्हें तीन अंडों के लिए 1672 रु चुकाने पड़े।

shekhar ravjiani- India TV Hindi
शेखर रवजियानी

आपको बॉलीवुड अभिनेता राहुल बोस का वो किस्सा याद होगा जब उन्होंने दो केले के लिए फाइव स्टार होटल में करीब पांच सौर रुपए चुकाने पर ट्वीट किया था औऱ ये वायरल हो गया था। कुछ वैसा ही वाकया फिर हुआ है और इस बार फाइव स्टार की मनमानी का शिकार बने हैं बॉलीवुड के म्यूजिक डायरेक्टर शेखर रवजियानी जिन्होंने तीन उबले अंडों के लिए 1672 रुपए चुकाए। 

दरअसल शेखर किसी काम के सिलसिले में अहमदाबाद के एक फाइव स्टार होटल में रुके थे और उन्होंने ती उबले हुए अंडे ऑर्डर किए। इसके बाद जब बिल आया तो शेखर इतने हैरान हुए कि उन्होंने इसे अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर कर दिया। 

अब ये ट्वीट वायरल हो गया है। इसकी भी दो वजहें हैं, एक तरफ यूजर फाइव स्टार वालों की मनमानी पर सवाल उठा रहे हैं तो दूसरी तरफ शेखर खुद ट्रोल हो रहे हैं। कई यूजर शेखर को फाइव स्टार में अंडे खाने पर लताड़ रहे हैं। 

कई यूजर शेखर को फाइव स्टार में अंडे खाने पर ट्रोल कर रहे हैं। यूजर लिख रहे हैं कि हयात में उबले अंडे खाने की क्या जरूरत थी। ठेले पर खाते तो 15 के तीन आ जाते और वो भी प्याज और मसाले के साथ।

कुछ लोगों ने तो ये भी सवाल किया है कि क्या शेखर को पता नहीं था कि हयात कितना महंगा है। एक यूजर ने पूछा है कि खाने से पहले मैन्यू चैक नहीं करते क्या।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।