1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: नेपाली पर्वतारोहियों ने रचा इतिहास, कड़ाके की ठंड में दूसरी सबसे ऊंची चोटी को किया फतह

Viral Video: नेपाली पर्वतारोहियों ने रचा इतिहास, कड़ाके की ठंड में दूसरी सबसे ऊंची चोटी को किया फतह

 Published : Jan 25, 2021 05:24 pm IST,  Updated : Jan 25, 2021 05:24 pm IST

नेपाल के पर्वतारोहियों ने दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची चोटी पर फतह करके एक नया इतिहास रचा है। इसी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

MOUNTAIN CLIMBING - India TV Hindi
MOUNTAIN CLIMBING  Image Source : INSTAGRAM/NIMSDAI

नेपाल के जांबाज पर्वतारोहियों की टीम ने दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची चोटी K2 पर फतह करके इतिहास रचा है। 16 जनवरी को नेपाल की दो टीमों ने इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया है। नेपाल का एक दल पहले पहुंच गया था लेकिन वह k2 की चोटी से 10 मीटर पहले रुक गया और दूसरे दल के आने पर साथ आगे बढ़ा। इसके बाद इन दोनों ही दलों ने इस पहाड़ को फतह किया।  

Viral: हाथी को जलाने पर सोशल मीडिया पर गुस्से की लहर , लोगों को याद आई गर्भवती हथिनी की मौत

टीम ने इस ऐतिहासिक क्षण का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो अब जमकर वायरल हो रहा है। सभी लोग इनके जज्बे को सलाम कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पर्वत की चोटी के करीब पहुंते ही पूरी टीम खुशी से ओत-प्रोत होकर चोटी की ओर एकसाथ आगे बढ़ती है। साथ ही नेपाल का राष्‍ट्रगान गाते हुए और झंडा फहराते हुए चोटी पर पहुंचकर खुशी जाहिर करती है।  

कमाल की 'जासूस' निकली ये लड़की, अनोखी ट्रिक से खोल दी लड़के की पोल, वायरल हुआ वीडियो

बता दें कि K2 पर्वत शिखर की ऊंचाई 28,251 फुट है। सर्दियों में K2 पर 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती है। यहां तापमान शून्य से 60 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला जाता है। इससे पहले सर्दियों में इस चोटी पर पहुंचने में किसी को कामयाबी नहीं मिली थी। 

Video Video: दूल्हे ने दुल्हन संग की ऐसी हरकत, देखकर कहेंगे : इंडिया में ऐसा होता तो..

पर्वतारोहियों के दल में मिंगमा ग्यालजे शेरपा, निर्मल पुरजा, पुन मागर, गेलजे शेरपा, मिंगमा डेविड शेरपा, मिंगमा तेनजी शेरपा, दावा तेम्बा शेरपा, पेम छीरी शेरपा, किलु पेम्बा शेरपा, द्वाटेनजेनिंग शेरपा, और सोना शेरपा शामिल थे। यह दल शनिवार को दोपहर में चोटी के शीर्ष पर पहुंचा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।