1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral: हाथी को जलाने पर सोशल मीडिया पर गुस्से की लहर , लोगों को याद आई गर्भवती हथिनी की मौत

Viral: हाथी को जलाने पर सोशल मीडिया पर गुस्से की लहर , लोगों को याद आई गर्भवती हथिनी की मौत

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 23, 2021 01:12 pm IST,  Updated : Jan 23, 2021 01:28 pm IST

फिर एक हाथी को दर्दनाक मौत दे दी गई। इस घटना से लोगों को गर्भवती हथिनी की दर्दनाक मौत याद आ गई जिसे हैवानों ने पटाखे खिला दिए थे।

elephant- India TV Hindi
  elephant Image Source : TWITTER/@TAEHYIKES

'जंगलराज' नाम का शब्द भले ही इंसानों को डराता हो लेकिन असलियत यही है कि इंसानी राज में जानवर सुरक्षित नहीं रह गए हैं। मनोरंजन के लिए मासूम और बेजुबान जानवरों पर कहर ढाना मानों कुछ लोगों के लिए मौज का साधन बन गया है। लोगों को इस हैवानियत के बाद वो घटना याद आ गई है जहां केरल में एक गर्भवती हथिनी के मुंह में पटाखे भर दिए गए थे, जिनके फटने से पानी में खड़े खड़े हथिनी की जान चली गई थी और पेट में पल रहा बच्चा भी मर गया था।

उस खौफनाक घटना के बाद भी  शायद इंसानो ने सबक नहीं सीखा और ठीक वैसा ही एक जघन्य कृत्य इस बार सामने आया है। किसी सिरफिरे ने जलता हुआ टायर एक हाथी पर फैंका जो हाथी की मौत का कारण बना है। इस घटना पर दुनिया भर में रोष जाहिर किया जा रहा है। हाथी के साथ इस हैवानियत का वीडियो जितना वायरल हो रहा है, उतना ही दुख और गुस्सा लोगों में भर रहा है। 

वीडियो को रोहन प्रेम कुमार ने @ThinBrownDuke26 नामक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। 

नोट - आपको बता दें कि वीडियो काफी संवेदनशील है, जिसके चलते हम उसे यहां नहीं दिखा सकते।

हाल ही में हुआ ये वाकया नीलगिरी जिले में हुआ जहां 50 साल  के सिर पर जलता हुुआ टायर फैंक दिया गया।धीरे धीरे सिर से होती हुई आग हाथी के पूरे शरीर पर फैल गई। बताया जा रहा है कि जहां ये हैवानियत की गई, वो एक प्राइवेट रिजॉर्ट था और यहीं पर हाथी जलकर मर गया, किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। 

इस वीडियो को देखकर लोगों को उस घटना की याद आ गई जिसमें सिरफिरों ने एक गर्भवती हथिनी को भोजन में पटाखे मिलाकर खिला दिए थे। पटाखे मुंह में फटने से हथिनी का मुंह जल गया औऱ उसने पानी में खड़े खड़े दम तोड़़ दिया था। उस दर्दनाक घटना में हथिनी के पेट में पल रहे मासूम बच्चे की भी मौत हो गई थी। 

इस खबर को भी इंडिया टीवी ने प्रकाशित किया था। 

Elephant
Image Source : INDIA TVElephant 

कल 50 साल के हाथी की दर्दनाक हत्या का वीडियो जब ट्विटर पर शेयर किया गया तो कुछ ही देर में #ElephantDeath ट्रेंड होने लगा। यूजर इस वीडियो को देखकर बहुत दुखी है, सोशल मीडिया पर कई सेलेब भी इस वीडियो को शेयर करके इस जघन्य हत्या की निंदा कर रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।