1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बॉलीवुड की हीरोइन सी दिखती ये लड़की मुंबई में बस चलाती है, इसका सपना सुनेंगे तो और चौंक जाएंगे

बॉलीवुड की हीरोइन सी दिखती ये लड़की मुंबई में बस चलाती है, इसका सपना सुनेंगे तो और चौंक जाएंगे

 Edited By: Vineeta Vashisth
 Published : Jul 12, 2019 11:20 am IST,  Updated : Dec 17, 2019 03:51 pm IST

इस छुई मुई सी लड़की को बस और ट्रक चलाते देख लेंगे तो आपका भी लड़कियों को लेकर नजरिया बदल जाएगा। इस लड़का का एक और सपना है...

pratiksha- India TV Hindi
pratiksha Image Source : GOOGLE

नायिका सिर्फ रुपहले परदे पर ही हो, ऐसा जरूरी तो नहीं। फिल्म न सही लेकिन अपनी कहानी में हर लड़की नायिका ही होती है। छुई मुई सी दिखने वाली ये लड़की किसी भी मायने में नायिका से कमतर नहीं है।

इस लड़की को भी लोग गलतफङमी में बॉलीवुड की हीरोइन समझ लेते हैं। लेकिन ये लड़की किसी नायिका से कम नहीं है...ये लड़कों वाला काम जो करती है। जी हां, 24 साल की ये सुंदर औऱ छुई मुई सी लड़की भारत की लड़कियों की स्टीरियोटाइप इमेज तोड़ते हुए मुंबई में बस चलाती है। आप भी चौंक गए ना! 

pratiksha das
Image Source : GOOGLEpratiksha das

सबकी तरह आप भी सोचते होंगे कि लड़कियां तो स्कूटी और कार चलाती हैं। लेकिन मुंबई में BEST की बस चलाने वाली ये लड़की लोगों को हैरान कर रही है। 24 साल की इस लड़की का नाम है प्रतीक्षा दास और इसने मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद भारी वाहन चलाने की स्पेशल ट्रेनिंग ली है। जबसे प्रतीक्षा ने बेस्ट की बस चलानी शुरू की है तबसे उसने देखने के लिए लोगों में क्रेज बढ़ गया है। लोग चढ़ते उतरते उसे आश्चर्य से देखते हैं, इतना ही नहीं कई लोग तो उसकी खबर सुनने के बाद स्पेशल उसे देखने के लिए टिकट लेकर बस में चढ़ जाते हैं। प्रतीक्षा की फोटो औऱ उसका हुनर धीरे धीरे वायरल (Viral) हो रहा है।​

मालूम हो प्रतीक्षा मजबूरी नहीं बल्कि अनोखे शौक के चलते बस चला रही है। उसका कहना है कि उसे बचपन से ही भारी गाड़ियां जैसे, बस ट्रक, ट्रेक्टर, जेसेबी चलाने का शौक था। उसने रीजनल ट्रांसपोर्ट अधिकारी बनने के लिए बाकायदा गोरेगांव  बस डिपो में भारी वाहन जैसे बस इत्यादि चलाने की ट्रेनिंग ली। वहां भी लोग उसे अचंभे से देखते थे, लेकिन प्रतीक्षा को किसी बात का  संकोच नहीं था।

ट्रेनिंग के वक्त प्रतीक्षा के ट्रेनर डरते थे कि कैसे एक नाजुक सी लड़की बेस्ट जैसी भारी बस चला पाएगी जिसका स्टीयरिंग बहुत भारी होता है। लेकिन प्रतीक्षा ने कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार बेस्ट को चलाने में बेस्ट हासिल किया। उसने पहले दिन पहले गेयर में बस चलाई औऱ दूसरे दिन करीब 16किलोमीटर हाइवे पर बस चलाकर सबको हैरान कर डाला।

प्रतीक्षा का एक ही सपना है जिसे वो पूरा करना चाहती है। वो अब हवाई जहाज उड़ाना चाहती है। इसकी तैयारी उसने शुरू कर दी है, वो अपने बचाए हुए पैसों से मुंबई के फ्लाइंग स्कूल में एडमिशन लेकर कर्मशियल एयरक्राफ्ट उड़ाने की ट्रेनिंग लेगी। 

फिलहाल मुंबई की सड़कों पर प्रतीक्षा की बस और उसकी खबरें दौड़ रही हैं और लोग हैरान हैं एक छुई मुई जैसी लड़की को बस चलाते हुए देखकर। 

 

एक नजर इधऱ भी - 

Viral: बाथटब में नहाने के बाद लड़की ने लगा दी 'मैले पानी' की बोली, खरीदने के लिए टूट पड़े लोग

Tik Tok Video: इस लड़के के ठुमकों के आगे लड़कियां भी फेल, क्या आपमें है दम चैलेंज लेने का? 

पाकिस्‍तानी एंकर iPhone बनाने वाली एप्‍पल को समझ बैठी सेब, इंटरनेट पर उड़ा मजाक, देखिए वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।