1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral: बाथटब में नहाने के बाद लड़की ने लगा दी 'मैले पानी' की बोली, खरीदने के लिए टूट पड़े लोग

Viral: बाथटब में नहाने के बाद लड़की ने लगा दी 'मैले पानी' की बोली, खरीदने के लिए टूट पड़े लोग

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 11, 2019 04:54 pm IST,  Updated : Jul 11, 2019 05:12 pm IST

लड़की ने नहाने के बाद मैले पानी को फैंकने के बजाय उसकी बोली लगा दी, लोगों का पागलपन देखिए, उस मैले पानी को भी खरीदने के लिए टूट पड़े।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर

जबसे सोशल मीडिया का जमाना आया है, लोग पागलपन करने पर उतारू रहते हैं। ऐसा ही एक पागलपंती की हद पार करने वाला कारनामा एक लड़की ने कर दिखाया है जिसने अपने नहाने के मैले पानी तक को बेच डाला। आप कहेंगे उफ!!! लेकिन खबर सौ फीसदी सच्ची है। 

सोशल मीडिया (Social Media) पर इंटरनेट सेंसेशन और फेमस गेमर गर्ल बेल डेलफीन (Bell Delphine) ने बाथटब में नहाने के बाद बचे हुए गंदे पानी की बोली लगाई और दुनिया में ऐसे बिरले लोग भी हैं, जो वह पानी खरीदने के लिए पैसे देने को तैयार भी हो गए। खबर तेजी से Viral हो रही है। 

Belle Delphine
Belle Delphine

UK में रहने वाली 19 साल की गेमिंग पर्सनैलिटी बेल डेलफीन (Bell Delphine) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह बाथटब में बैठी हुई हैं। इसके बाद उन्होंने बॉटल में थोड़ा-सा पानी भरकर उसकी बोली लगा दी। उन्होंने जैसे ही सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया, वैसे ही ये पानी खरीदने के लिए लोगों में होड़ मच गई। ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि बेल डेलफीन सोशल मीडिया पर बोल्ड कंटेट शेयर करने के लिए जानी जाती हैं। इसके पहले भी वह इस तरह के कई वीडियो शेयर कर चुकी हैं। बताया जा रहा है कि बेल ने यह पानी 30 डॉलर (करीब 2100 भारतीय रुपये) में खरीदा गया है। 

बेल के ट्वीट के मुताबिक, 2 दिन के अंदर ही उनका इस्तेमाल किया हुआ पानी लोगों ने खरीद लिया। हालांकि, यह साफ नहीं है कि कितने लोगों ने यह पानी खरीदा है। हाल ही में पोस्ट किए गए एक पोस्टर में डेलफीन ने बताया कि उन्हें फैंस अभी तक मैसेज कर अजीबोगरीब डिमांड कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।