1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पाकिस्तानी लड़की के दावे ने सोशल मीडिया पर मचा दी हलचल, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को बताया पिता

पाकिस्तानी लड़की के दावे ने सोशल मीडिया पर मचा दी हलचल, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को बताया पिता

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 07, 2020 06:11 pm IST,  Updated : Sep 07, 2020 06:24 pm IST

पाकिस्तान लड़की ने एक दावा किया है जिसकी वजह से वह इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। अपने इस दावे में पाक लड़की ने कहा है कि वो अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की बेटी है।

Pak girl and Donald Trump- India TV Hindi
Pak girl and Donald Trump Image Source : SOCIAL MEDIA

पाकिस्तान हमेशा से ही किसी ना किसी अप्रिय वजह से लाइमलाइट में रहता है। एक बार फिर से पाकिस्तान सुर्खियों में हैं। इस बार वजह सीजफायर का उल्लंघन करना या फिर किसी झूठे बयान की वजह से चर्चा में नहीं, बल्कि एक दावे की वजह से है। ये दावा पाकिस्तान की एक लड़की ने किया है जो इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। अपने इस दावे में पाक लड़की ने कहा है कि वो अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की बेटी है।

पाक लड़की ने ये बात मीडिया से बातचीत के दौरान कही। इस लड़की ने दावा किया है कि डोनाल्ड ट्रंप इसके पिता है और वो उनसे मिलना चाहती है। इस लड़की ने कहा- 'मैं सबको बताना चाहती हूं कि मैं डोनाल्ड ट्रंप की बेटी हूं। डोनाल्ड ट्रंप हमेशा मेरी मां को कहते थे कि तुम लापरवाह हो। तुम मेरी बच्ची की देखभाल अच्छे से नहीं करती। जब मेरे माता-पिता की लड़ाई हुई थी तब मैं बहुत दुखी थी लेकिन अब मैं अपने पिता से मिलने के लिए बेताब हूं।' 

इस लड़की के दावे को बाद लोग मजाक भी उड़ा रहे हैं। उनका कहना है कि ये सब पाकिस्तान जैसे देश से ही संभव है। फिलहाल ये लड़की अपने दावे की वजह से चर्चा में बनी हुई है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।