1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जानिए कौन हैं 'पावरी गर्ल' दनानीर मोबीन? अभी भी ट्विटर पर कर रही हैं ट्रेंड

जानिए कौन हैं 'पावरी गर्ल' दनानीर मोबीन? अभी भी ट्विटर पर कर रही हैं ट्रेंड

 Published : Feb 16, 2021 08:25 pm IST,  Updated : Feb 16, 2021 08:26 pm IST

वीडियो में दनानीर पहाड़ियों में कहीं घूमते हुए दिखाई दे रही हैं, जहां से उन्होंने जानबूझकर एक अलग लहजे में बोलती हैं, "ये हमारी कार, ये हम हैं ये और ये हमारी पार्टी हो रही है"।

दनानीर मोबीन- India TV Hindi
'पावरी गर्ल' दनानीर मोबीन अभी भी ट्विटर पर कर रही हैं ट्रेंड Image Source : INSTAGRAM- @DANANEERR

नई दिल्ली: भारतीय कंपोजर और इंटरनेट सैंसेशन यशराज मुखाते ने कुछ दिनों पहले वायरल हुए वीडियो 'पावरी हो रही है' यानी पार्टी हो रही है को रिक्रिएट किया, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर युवा पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर दनानीर मोबीन ट्रेंड करने लगी। पिछले तीन दिनों से लगातार ट्विटर पर 'पावरी हो रही है' ट्रेंड कर रहा है। वीडियो में दनानीर पहाड़ियों में कहीं घूमते हुए दिखाई दे रही हैं, जहां से उन्होंने जानबूझकर एक अलग लहजे में बोलती हैं, "ये हमारी कार, ये हम हैं ये और ये हमारी पार्टी हो रही है"।

सुशांत सिंह राजपूत की बहन हुईं भावुक, लिखा- '8 महीने से तुम्हें देखा नहीं, प्लीज वापस आ जाओ...'

यशराज ने दनानीर के वीडियो का रीमिक्स बनाया और इसे कैप्शन दिया, "आज से पार्टी नहीं करूंगा, सिर्फ पावरी करूंगा, क्योंकि पार्टी करने में वो मजा नहीं जो पावरी करने में है।

दीया मिर्जा की शादी में अदिति राव हैदरी ने छुपाए जीजा वैभव रेखी के जूते, देखें तस्वीर

बता दें, यशराज मुखाते एक संगीतकार हैं जो अपने रैप गीतों जैसे रसोड़े कौन था और बिगिनी शूट के लिए जाने जाते हैं। पावरी हो रही है सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और इस ट्रेंड में कई लोग शामिल हो गए हैं। 

वहीं दनानीर मोबीन पाकिस्तानी लड़की हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।