1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral :पाकिस्तानी 'pawri girl' के वीडियो पर रुक नहीं रहा Meme का तूफान, देखकर झूम उठेगा दिल

Viral :पाकिस्तानी 'pawri girl' के वीडियो पर रुक नहीं रहा Meme का तूफान, देखकर झूम उठेगा दिल

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 16, 2021 11:12 am IST,  Updated : Feb 16, 2021 11:34 am IST

पाकिस्तान की पॉवरी गर्ल ने अपने इंगलिश लहजे से सोशल मीडिया पर तहलका मचाया था। इंडिया के मीम्स सरताज यशराज मुखाते ने इसे और जबरदस्त बना डाला जिसके बाद इसपर मीम्स का तूफान आ गया है।

#pawrihorahihai- India TV Hindi
#pawrihorahihai Image Source : INSTAGRAM/YASHRAJMUKHATE
जब आपकी भाषा कुछ और हो और आप बोलना कुछ और चाहते हैं तो ऐसे कचरा हो जाता है। कुछ ऐसा ही कचरा पाकिस्तान की एक लड़की ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर फैलाया था जिस पर सोशल मीडिया निहाल हो गया है। इस लड़की के अजीबोगरीब अंग्रेजी लहजे वाले वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लाखों मीम्स बन गए। फरवरी के मौसम को इस लड़की के वीडियो ने इतना ऑसम कर दिया है कि यूजर इस पर मजेदार मीम्स बनाए जा रहे हैं। इस पर अब तक हजारों मीम्स बन चुके हैं।
 
 
एक हफ्ता पहले ही पाकिस्तान की रहने वाली दानानीर मोबीन ने इंस्टा पर एक वीडियो पोस्ट किया था। दानानीर नाम की इस लड़की ने अपनी पार्टी का वीडियो डाला। इसमें दानानीर कह रही हैं, ये हम हैं, ये हमारी कार है और ये हमारी पार्टी हो रही है। दानानीर ने पार्टी शब्द को अंग्रेजी लहजे में इस तरह बोला कि यूजर को पॉवरी सुनाई दे रहा है। ये तो था दानानीर का ऑरिजिनल इंस्टा पोस्ट, जिसे अब तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं। अपनी गलत अंग्रेजी उच्चारण की वजह से ही सही, लेकिन दानानीर सोशल मीडिया सैंसेशन बनी लेकिन इंडिया के मीम बादशाह यशराज मुखाते ने इस वीडियो में जबरदस्त म्यूजिक देकर इसे और जबरदस्त बना दिया।
 
इसके बाद इंडिया और पाकिस्तान वालों ने इस वीडियो पर इतने मीम्स बना दिए हैं कि सोशल मीडिया पूरा इसी पॉवरी से भर चुका है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
778
 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।