1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आज से पूरी तरह बंद हो रहा है PUBG Mobile और PUBG Mobile Lite, ट्विटर पर वायरल हो रहे फनी मीम्स

आज से पूरी तरह बंद हो रहा है PUBG Mobile और PUBG Mobile Lite, ट्विटर पर वायरल हो रहे फनी मीम्स

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 30, 2020 02:48 pm IST,  Updated : Oct 30, 2020 02:48 pm IST

भारत सरकार ने सितंबर महीने में PUBG Mobile और PUBG Mobile Lite पर बैन लगा दिया था।

PUBG Mobile PUBG Mobile Lite services in india- India TV Hindi
ट्विटर पर वायरल हो रहे फनी मीम्स  Image Source : TWITTER

भारत में पिछले महीने 100 से ज्यादा चीनी एप्स को बंद करने का ऐलान किया गया था। इसमें पबजी मोबाइल (PUBG Mobile), पबजी मोबाइल लाइट (PUBG Mobile Lite) दोनों शामिल थे। अब पॉपुलर मोबाइल एक्शन गेम के फैंस के लिए एक और बुरी खबर है कि भारत में पबजी गेम पूरी तरह से बंद होने जा रहा है। ऐसे में ट्विटर पर फनी मीम्स वायरल हो रहे हैं। 

भारत सरकार ने सितंबर महीने में PUBG Mobile और PUBG Mobile Lite पर बैन लगा दिया था। इन एप्स को एप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया था। हालांकि, जिन यूजर्स के फोन में ये गेम मौजूद था, वो इसे अभी तक खेल पा रहे थे, लेकिन अब इसे पूरी तरह से खत्म किया जा रहा है। 

PUBG बैन होने के बाद अक्षय कुमार लेकर आ रहे हैं मेड इन इंडिया गेम FAU.G, जानिए इसकी खासियत

पबजी मोबाइल इंडिया ने सोशल मीडिया के जरिए सर्विस बंद करने का ऐलान किया है। इसमें लिखा गया है कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतरिम आदेश का पालन करते हुए 30 सितंबर से पबजी मोबाइल और पबजी मोबाइल लाइट की सभी सर्विस को बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में अब भारतीय यूजर्स इसे नहीं खेल पाएंगे। 

ये खबर सामने आने के बाद ट्विटर पर कई फनी मीम्स वायरल हो रहे हैं, आइये इन पर एक नज़र डालते हैं: 

twitter:twitter.com/iamprem8602/status/1322045036532432898}

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।