1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Watch: 'दशहरा कैंसिल, कोरोना वायरस की चपेट में रावण, नहीं होगा दहन' !

Watch: 'दशहरा कैंसिल, कोरोना वायरस की चपेट में रावण, नहीं होगा दहन' !

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 25, 2020 10:48 am IST,  Updated : Oct 25, 2020 03:21 pm IST

इंटरनेट पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी।

ravana covid 19 positive riding on ambulance video goes viral- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है, जहां कुछ भी वायरल होने में वक्त नहीं लगता है। आज पूरा देश विजयदशमी का पर्व मना रहे है, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से पहले जितनी रौनक नहीं है। आज रावण का दहन होता है, लेकिन इंटरनेट पर वायरल एक वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं कि रावण को भी कोरोना हो गया है, इस वजह से दहन कैंसिल हो गया है!

ये पढ़कर आपको हैरानी हो रही होगी, लेकिन इस मजेदार वीडियो को देखकर हर किसी के मुंह से कुछ ऐसा ही फनी निकल रहा है। दरअसल, इस वीडियो में एक एंबुलेंस के ऊपर रावण के पुतले को लिटाकर ले जाया जा रहा है। अब कोविड-19 की वजह से लोगों को हर समय हर जगह एंबुलेंस दिखाई देते हैं, लेकिन उस पर रावण के पुतले का होना इतना मजेदार संयोग है कि लोग इसे शेयर कर फनी बातें लिख रहे हैं। 

'बाहुबली' को बना दिया 'कांदाबली', प्याज के बढ़े दाम पर वायरल हो रहे ये फनी मीम्स

एक यूजर ने लिखा, "सभी साथियों को दुख के साथ सूचित किया जाता है की इस बार दशहरा नहीं मनाया जायेगा क्योंकि रावण को कोरोना हो गया है और उसे एम्बुलेंस मे हॉस्पिटल ले जाया गया है।"

दूसरे यूजर ने लिखा, "रावण भी सोच रहा होगा.. ये इंडिया वाले जीने नहीं देते.. हर बार जलाते हैं।"

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।