कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi vadra वाड्रा के पति और मशहूर बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा इन दिनों खुद पर बन रहे MEMES को लेकर परेशान हैं। इसलिए उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट लिखा है जो वायरल हो रहा है। पिछले दिनों कश्मीर में आर्टिकल 370 समाप्त होने के बाद भी वहां जमीन की खरीद फरोख्त को लेकर यूजर्स ने रॉबर्ट वाड्रा पर कई तरह के मीम्स बनाए थे, इतना ही नहीं उन्हें चांद पर भी जमीन बेचने वाला बता दिया गया है। इतना ही नहीं कुछ Memes में प्रियंका गांधी की मां और कांग्रेस चेयरपर्सन सोनिया गांधी तक का नाम डाल दिया गया है।
Related Stories
रॉबर्ट वाड्रा ने ट्रोलर्स को जो जवाब दिया है वो बेहद संतुलित है और वाड्रा ने एक संवेदनशील तरीके से इसका जवाब दिया है। इस पोस्ट पर यूजर वाड्रा से सहानुभति भी जता रहे हैं औऱ कुछ उनके पोस्ट पर मजाक भी कर रहे हैं। ये पोस्ट धीरे धीरे वायरल होता जा रहा है।