1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. प्रीति जिंटा की टीम 'पंजाब किंग्स' में शामिल हुए तमिलनाडु के खिलाड़ी शाहरुख खान, मीम्स हो रहे हैं वायरल

प्रीति जिंटा की टीम 'पंजाब किंग्स' में शामिल हुए तमिलनाडु के खिलाड़ी शाहरुख खान, मीम्स हो रहे हैं वायरल

 Published : Feb 18, 2021 09:26 pm IST,  Updated : Feb 18, 2021 09:29 pm IST

25 साल के शाहरुख़ खान इस साल सैयद मुश्ताक में अपने शानदार खेल की वजह से चर्चा में आए थे। टीम तमिलनाडु चैंपियन भी बनी थी।

preity zinta, shah rukh khan, ipl 2021- India TV Hindi
प्रीति जिंटा की टीम 'पंजाब किंग्स' में शामिल हुए तमिलनाडु के खिलाड़ी शाहरुख खान Image Source : PREITY ZINTA, IPL

IPL 2021 के ऑक्शन में शाहरुख़ खान को प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स ने 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा है, लेकिन ये बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान नहीं बल्कि तमिलनाडु के युवा क्रिकेटर शाहरुख खान हैं। जो इस सीजन में पंजाब की टीम के लिए खेलेंगे। शाहरुख खान का बेस प्राइज 20 लाख रुपये था लेकिन अच्छे खिलाड़ी होने की वजह से शाहरुख़ खान को पंजाब की टीम ने 5.25 करोड़ में खरीद लिया। अब जब शाहरुख खान प्रीति जिंटा की टीम में चले गए तो यूजर्स को मौका मिल गया, मीम्स बनाने का। तभी तो ट्विटर पर शाहरुख खान और प्रीति जिंटा ट्रेंड करने लगे और लोग यहां तक कहने लगे कि वीर और जारा आखिरकार मिल गए। एक ने तो लिखा कि अब शाहरुख खान, शाहरुख खान की टीम केकेआर के अपोजिट भी खेलेंगे।

25 साल के शाहरुख़ खान इस साल सैयद मुश्ताक में अपने शानदार खेल की वजह से चर्चा में आए थे। टीम तमिलनाडु चैंपियन भी बनी थी। देखिए वायरल हो रहे मीम्स-

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।