1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. होशियार शख्स ने zomato से खाने के साथ लपकी free ride, लोग दे रहे शाबासी, कंपनी ने कही ये बात

होशियार शख्स ने zomato से खाने के साथ लपकी free ride, लोग दे रहे शाबासी, कंपनी ने कही ये बात

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 16, 2019 03:47 pm IST,  Updated : Aug 16, 2019 03:47 pm IST

इस शख्स की होशियारी पर इंटरनेट यूजर वाह वाह कर रहे हैं। इसने जो किया उसकी कायल खुद ZOMATO कंपनी भी हो गई। 

zomato- India TV Hindi
zomato Image Source : GOOGLE

कहते हैं कि होशियार आदमी कभी और कहीं नहीं फंस सकता। कुछ ऐसा ही हैदराबाद के एक शख्स के साथ हुआ जिसने होशियारी दिखाते हुए Zomato से फूड डिलिवरी के साथ साथ फ्री राइड Free Ride भी लपक ली। अब इस शख्स की होशियारी वायरल Viral हो रही है। 

जी हां, बात हो रही है हैदराबाद में रहने वाले ओबेश कोमिरीशेट्टी नाम के शख्स की जो रात के वक्त सड़क पर सवारी न मिलने से परेशान थे और उन्होंने समझदारी दिखाते हुए Zomato से घर तक की फ्री राइड ले ली। इंटरनेट पर जब कोमिरीशेट्टी ने अपना अनुभव शेयर किया तो यूजरों के साथ साथ Zomato ने भी उनकी होशियारी की तारीफ कर डाली।

हुआ यूं कि ओबेश एक मॉल में गए थे और वहां उन्हें देर हो गई। रात के 11.50 बज रहे थे औऱ बस या ऑटो नहीं मिल रहा था जिससे वो अपने घर पहुंच सकें। कैब के ज्यादा फेयर के बारे में सोच कर उन्होंने कैब का आइडिया दिमाग से निकाल दिया। तभी उन्हें एक उपाय सूझा और उन्होंने एक तीर से दो दो शिकार कर लिए।

उन्होंने अपने इंटरनेट पर अपनी लोकेशन के आस पास खाने की दुकानें देखी, बगल में एक दुकान दिखी और उन्होंने Zomato को अपने घर की लोकेशन पर खाने का ऑर्डर दे दिया।

उनका आइडिया काम कर गया और कुछ ही देर में Zomato का डिलीवरी बॉय उनके खाने की डिलिवरी  लेने उस दुकान पर आ गया। वो तुरंत वहां पहुंचे औऱ डिलीवरी बॉय से कहा कि ये मेरा ऑर्डर है और इसे मेरे घर तक पहुंचा दो। उन्होंने बाकायदा ऑर्डर स्लिप दिखाई और डिलीवरी बॉय से कहा कि चलो मैं आपके साथ चलता हूं।

डिलिवरी बॉय विनम्रता से उन्हें पीछे बैठाकर घर ले गया और खाने के साथ साथ उन्हें भी घर छोड़ा। डिलीवरी बॉय ने कहा कि सर प्लीज मुझे 5 स्टार की रेटिंग दे दीजिएगा और वही उन्होंने किया। 

इस पोस्ट के अंत में ओबेश ने लिखा - थैंक्स टू Zomato फॉर द फ्री राइड।

ओबेश की इस होशियारी की लोग तारीफ कर रहे हैं और खुद Zomato ने भी उन्हें जीनियस कहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।