1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: बच्चे की जबरदस्ती फोटो खींच रहा था शख्स, नाराज बंदरिया ने यूं निकाला गुस्सा

Video: बच्चे की जबरदस्ती फोटो खींच रहा था शख्स, नाराज बंदरिया ने यूं निकाला गुस्सा

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Jul 20, 2021 01:46 pm IST,  Updated : Jul 20, 2021 01:48 pm IST

मां जब गुस्सा हो जाती है तो फिर वो आगे पीछे नहीं सोचती। अपने बच्चे के लिए वो कुछ भी कर सकती है।

photos- India TV Hindi
 शख्स बच्चे की जबरदस्ती खींच रहा था फोटो, नाराज़ बंदरिया ने ऐसे निकाला गुस्सा   Image Source : INSTAGRAM 24_BIRDS_ANIMALS

माँ का अपने बच्चे के प्रति प्यार दुनिया के किसी भी रिश्ते से बढ़ कर होता है। एक माँ अपने बच्चों की रक्षा करने के लिए किसी भी हद तक गुजर सकती है, फिर चाहे वो इंसानों की माँ हो या जानवरों की। आए दिन सोशल मीडिया पर हमें माँ और बच्चों के रिश्ते के अनोखे वीडियो देखने को मिल जाते हैं। इंस्टाग्राम पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें लोगों ने एक बंदरिया का स्वैग देखा तो देखते रह गए।

आपको भी इस वीडियो को देख कर ये अहसास हो जएगा कि माँ का प्यार सबसे बढ़ कर होता है। इस वीडियो में एक बंदरिया अपने बच्चे को इंसान से बचाने के लिए भरपूर कोशिश कर रही है।

सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बंदरिया अपने बच्चे को लेकर बैठी हुई है। तभी एक शख्स बंदरिया के करीब जााता है और मोबाइल फोन से बंदरिया के बच्चे का फोटो खींचने लगता है। बंदरिया को ये बात बिलकुल पसंद नहीं आती। बंदरिया गुस्से से उस शख्स के मोबाइल को धक्का मारकर हटाती है, लेकिन  फिर भी वो शख्स बार-बार फोटो खींचने की कोशिश करता रहता है।  बंदरिया शख्स को गुस्से से देखती है और अपने बच्चे को अपनी गोद में छिपा लेती है।

जिराफ को प्यार से पत्ते खिला रहा था मासूम बच्चा, अचानक हवा में उड़ने लगा और फिर...

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को  24 birds animals नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया  है।  वीडियो पर अब तक 41 हजार से ज्यादा व्यूज़ आ चुके हैं और देखे जाने का ये सिलसिला जारी है।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग बंदरों को परेशान करके उनके जबरदस्ती फोटो खींचने पर शख्स पर काफी गुस्सा कर रहे हैं। यूजर कमेंट्स करके अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने बंदरिया की कोशिशों की भी तारीफ की है। 

VIRAL VIDEO: कुत्ते को अपने ऊपर भौंकता देख, गुस्साई बिल्ली ने अचानक कर दिया हमला, फिर...

एक यूजर ने लिखा, 'बेचारी माँ को परेशान किया जा रहा है! अपना फोन उसके चेहरे पर रखना बंद करो'

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।