1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: समुद्र में गिरा महिला का फोन तो चंद पलों में यूं खोज लाई white whale, अब हो रही तारीफ

Viral Video: समुद्र में गिरा महिला का फोन तो चंद पलों में यूं खोज लाई white whale, अब हो रही तारीफ

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 10, 2019 10:53 am IST,  Updated : May 10, 2019 11:00 am IST

Viral Video में साफ दिख रहा है कि कैसे समझदार व्हेल पानी में गिरे मोबाइल को वापस कर रही है। इसी व्हेल को रूस की जासूसी व्हेल कहा जा रहा था। 

white whale- India TV Hindi
white whale Image Source : YOUTUBE

सोशल मीडिया Social media पर आज एक Video Viral हो रहा है। ये वीडियो एक बेहद समझदार व्हेल का है जिसने समुद्र में गिरे एक महिला के फोन को चतुराई और चपलता से खोजकर महिला को लौटा दिया। व्हेल के इस समझदारी भरे कारनामे को वीडियो में कैद कर लिया गया और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर देखा जा रहा है।

 

​

मामला नार्वे के हेमरफेस्ट बंदरगाह का है जहां कुछ लोग बोटिंग कर रहे थे। उसी दौरान वहां एक व्हेल आस पास घूम रही थी, जिसे रूस द्वारा प्रशिक्षित जासूसी व्हेल समझकर दूर कर दिया गया। इसी दौरान बोट पर सवार एक महिला का फोन समुद्र में जा गिरा। 

उसके बाद वीडियो में इस White whale को वही फोन अपने मुंह में लेकर महिला को लौटाते देखा गया। महिला ने बड़े ही प्यार से व्हेल के मुंह से अपना फोन वापिस ले लिया।

कहा जा रहा है कि बंदरगाह के निकट तैर रही इस व्हेल को नार्वे के विशेषज्ञ रूस की जासूसी व्हेल कह रहे थे। एक अन्य वीडियो में व्हेल की गर्दन के पास से एक पट्टे को निकालते दिखाया जा रहा है। व्हेल जासूस थी या नहीं लेकिन समझदार इतनी थी कि अपनी इसी समझदारी के बल पर उसने दुनिया भर को अपना कायल बना लिया है। यूं भी व्हेल दुनिया में सबसे समझदार स्तनधारियों में गिनी जाती है।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।