1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral: दुल्हे ने दुल्हन को देख अपनी ही शादी में बजाई सीटी, देखिए मजेदार वीडियो

Viral: दुल्हे ने दुल्हन को देख अपनी ही शादी में बजाई सीटी, देखिए मजेदार वीडियो

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Aug 16, 2021 08:51 pm IST,  Updated : Aug 16, 2021 08:51 pm IST

इन दिनों सोशल मीडिया पर शादी का एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जहां दुल्हन एक तरफ धमाकेदार डांस के साथ एंट्री कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ दूल्हा अपनी दुल्हन को देखकर सीटियां बजाता है।

photos- India TV Hindi
viral video Image Source : INSTAGRAM/ DULHANIYAA

सोशल मीडिया पर आए दिन शादी के कई मजेदार और दिलचस्प वीडियो वायरल होते रहते हैं। ये वीडियो मजेदार तो होते हैं, साथ ही शादियो में होने वाली मौज मस्ती और खुशी को भी साझा करते हैं। लोगों शादी से जुड़े वीडियोज को भी देखना काफी पसंद करते हैं। कई बार ये इन वीडियो को देखकर लोग हैरान हो जाते हैं तो कई बार  इन वीडियोज को देखकर हंसी आ जाती है।

इन दिनों सोशल मीडिया पर  शादी का एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जहां  दुल्हन एक तरफ धमाकेदार डांस के साथ एंट्री कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ दूल्हा अपनी दुल्हन को देखकर सीटियां बजाता है। वायरल वीडियो में दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी के पल को खूब एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। 

दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दूल्हे के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा स्टेज पर खड़ा हो कर अपनी दुल्हनिया का इंतजार कर रहा था। जैसे ही उसकी होने वाली दुल्हन एंट्री करती है वह बेहद खुश हो जाता है और जमकर सीटियां बजाना शुरू कर देता है। दूल्हें की इस हरकत को देखकर दुल्हन हंसने लगती है और वह धमाकेदार  डांस करने लग जाती है। इसके बाद फिर दूल्हा भी  दुल्हन के करीब जाता है और डांस करना शुरू कर देता है।

ये वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस वीडियो को देखकर लोग खूब हंस भी रहे हैं। 

 इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर dulhaniyaa नाम के एक पेज ने शेयर किया है। 

वहीं इस वीडियो पर यूजर्स एक से बढ़कर एक मजेदार कमेंट कर रहे हैं। 

Viral: जब हद से ज्यादा ईंट सिर पर लेकर काम करता दिखा मजदूर, आनंद महिंद्रा भी हुए हैरान

Viral: दुकान घूमते बत्तख का क्यूट वीडियो हुआ वायरल, वीडियो देख खिलखिला उठे लोग

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।