1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video:हाथी को गोली मारने वाला वीडियो देखकर भड़के रणदीप हुड्डा, दिलाकर माने दोषियो को सजा

Video:हाथी को गोली मारने वाला वीडियो देखकर भड़के रणदीप हुड्डा, दिलाकर माने दोषियो को सजा

 Published : Mar 12, 2020 12:14 pm IST,  Updated : Mar 12, 2020 12:14 pm IST

  दरअसल रणदीप ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट हुआ था जिसमें गाड़ी में बैठे दो फॉरेस्ट अधिकारी मासूम हाथी को गोली से निशाना बनाते दिख रहे हैं। वीडियो में हाथी इनसे भागकर बचता दिख रहा है औऱ एक बार वो गिर भी जाता है। 

Randeep Hooda- India TV Hindi
रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा ने अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाते हुए बॉलीवुड में एक अलग मुकाम हासिल किया है।बेहतरीन एक्टर के साथ साथ रणदीप हुड्डा एक एनिमल लवर और जीव संरक्षक भी हैं। उनके पास कईं घोड़े व डॉग्स हैं जिनकी वे खुद देखभाल करते है। इससे रणदीप का पशु -प्रेम देखते ही बनता है लेकिन हाल ही में एक हाथी पर गोली चलाने के वीडियो ने रणदीप को उद्वेलित कर डाला है। 

दरअसल रणदीप ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट हुआ था जिसमें गाड़ी में बैठे दो फॉरेस्ट अधिकारी मासूम हाथी को गोली से निशाना बनाते दिख रहे हैं। वीडियो में हाथी इनसे भागकर बचता दिख रहा है औऱ एक बार वो गिर भी जाता है। रणदीप इस वीडियो को देखते ही भावुक हो उठे, उन्हें वन्यजीवों के संरक्षण की बेहद चिंता रहती है और ऐसे में हाथी पर उसके ही रक्षकों का ये हमला देखकर वो आपा खो बैठे। 

रणदीप ने तुरंत अपने ट्विटर अकाउंट पर इस वीडियो को रिट्वीट करते हुए वन विभाग को टैग करते हुए शिकायत दर्ज कराई और हमलावरों को सजा देने की मांग कर डाली।

इसके बाद तुरंत एक्शन हुआ और हमलावरों को सजा भी मिल गई। बाद में बांदीपुर के फील्ड डायरेक्टर टी. बालाचंन्द्र ने कहा कि 'गोली चलाने वाले कर्मचारी को निष्कासित कर दिया गया है और घटना का विडियो बनाने वाले दूसरे कर्मचारी पर इंटरनल इंक्वायरी चल रही है। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि गोली बैरीकेड को लगी थी हाथी को नहीं '।

रणदीप हुड्डा 'राधे' के सेट पर हुए चोटिल, सोशल मीडिया पर फैंस को दी जानकारी

इस वीडियो को रणदीप ने रीट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि 'मैं बांदीपुर के फिल्ड डायरेक्टर टी. बालाचंन्द्र  से बहुत ही ज्यादा इंम्प्रेस हूं। दोनों आरोपियों के खिलाफ उठाए गए सख्त कदमों की सराहना करता हूं। ये सीधा संदेश है ऐसे असंवेदनशील प्राणियों के नाम। वन्य जीवों के खिलाफ ऐसा बर्ताव कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा'। सलमान खान की फिल्म

अपने आप में ही एक शैली है : रणदीप हुड्डा

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो रणदीप इस साल सुपरस्टार सलमान खान के साथ 'राधे' में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इसके अलावा इसी साल 'एक्सट्र्रेक्शन' भी फ्लोर पर आएगी। हाल ही में रणदीप लव आज कल 2 में भी नजर आए थे। जिसमें इनके किरदार की बहुत सराहना हुई है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।