1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान की फिल्म अपने आप में ही एक शैली है : रणदीप हुड्डा

सलमान खान की फिल्म अपने आप में ही एक शैली है : रणदीप हुड्डा

 Written By: IANS
 Published : Nov 25, 2019 01:01 pm IST,  Updated : Nov 25, 2019 01:44 pm IST

रणदीप हुड्डा का कहना है- सलमान की फिल्म खुद में ही एक शैली है। दोनों फिल्म 'राधे' में साथ में नजर आने वाले हैं।

randeep hooda- India TV Hindi
रणदीप हुड्डा

अभिनेता रणदीप हुड्डा सलमान खान के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। ऐसे में अभिनेता का कहना है कि सुपरस्टार सलमान की फिल्म खुद में ही एक शैली है। रणदीप हुड्डा ने आईएएनएस को बताया, "फिल्म 'किक' में मैंने सलमान को बदला। 'सुल्तान' में मैंने सलमान को प्रशिक्षण दिया और इस फिल्म (राधे) में हम एक-दूसरे का आमना-सामना करते नजर आएंगे। 

रणदीप ने कहा- सलमान की फिल्म खुद में ही एक शैली है और मुझे लगता है कि यह एक अलग तरह का माहौल है। एक कलाकार के तौर पर मैं इस बात से पूरी तरह सहमत हूं कि कलाकार को सभी माहौल और काम करने के स्टाइल को अपनाना चाहिए और मैं इसे लेकर काफी उत्साहित हूं।"

'सरबजीत' के अभिनेता ने कहा, "वह बहुत अच्छे दोस्त हैं। ऐसे में उनके साथ काम करना मुझे उत्साहित करता है। उनके जरिए मेरा काम काफी लोगों तक पहुंचता है।"

इम्तियाज अली के साथ रणदीप की यह दूसरी फिल्म है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन