1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गेहूं की रोटी किन लोगों को नहीं खानी चाहिए? इन बीमारी वाले लोग अभी हो जाएं सावधान

गेहूं की रोटी किन लोगों को नहीं खानी चाहिए? इन बीमारी वाले लोग अभी हो जाएं सावधान

 Written By: Ritu Raj
 Published : Mar 01, 2026 06:30 am IST,  Updated : Mar 01, 2026 06:30 am IST

गेहूं की रोटी भारतीय भोजन का अहम हिस्सा है, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी कुछ स्थितियों में यह फायदे पहुंचाने की जगह नुकसान पहुंचा सकती है। यहां हम बताने जा रहे हैं किन रोग से पीड़ित लोगों को गेंहू की रोटी खाने से बचना चाहिए।

गेहूं की रोटी किन लोगों को नहीं खानी चाहिए?- India TV Hindi
गेहूं की रोटी किन लोगों को नहीं खानी चाहिए? Image Source : FREEPIK

गेहूं की रोटी लगभग हर भारतीय घरों में बनाई जाती है। इसे लोग सब्जी, दाल, दूध के साथ बड़े चाव से खाते हैं। रोटी शरीर को एनर्जी देने के साथ साथ कई फायदे भी पहुंचाती है। लेकिन गेहूं की रोटी खाने से कुछ लोगों को काफी परेशानी होती है। हालांकि उन्हें समझ नहीं आता कि ये परेशानी रोटी से हो रही या किसी और चीज से। कई बार लोग इसे नज़रअंदाज कर देते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक कुछ लोगों को गेहूं की रोटी खाने से बचना चाहिए। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं किन लोगों को गेहूं की रोटी नुकसान पहुंचा सकती है। 

1. सीलिएक रोग

यह एक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर है जिसमें शरीर ग्लूटेन को पचा नहीं पाता। इसमें गेहूं खाने से छोटी आंत को नुकसान पहुंचता है और पोषक तत्वों का अवशोषण रुक जाता है।

2. ग्लूटेन सेंसिटिविटी 
कुछ लोगों को सीलिएक रोग तो नहीं होता, लेकिन गेहूं खाने पर उन्हें पेट फूलना, गैस, दस्त या पेट में दर्द जैसी समस्याएं होती हैं। ऐसे लोगों को गेहूं की मात्रा कम रखनी चाहिए या इसे पूरी तरह बंद कर देना चाहिए।

3. गेहूं से एलर्जी
यह शरीर की एक एलर्जिक प्रतिक्रिया है। इसमें गेहूं खाने के बाद त्वचा पर चकत्ते, खुजली, सांस लेने में दिक्कत या नाक बहने जैसे लक्षण दिख सकते हैं।

4. इरिटेबल बाउल सिंड्रोम
IBS से पीड़ित कुछ लोगों के लिए गेहूं में मौजूद 'फ्रुक्टन्स' को पचाना मुश्किल होता है। इससे गैस और पाचन संबंधी बेचैनी बढ़ सकती है।

5. टाइप-2 डायबिटीज
गेहूं का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी अधिक होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। हालांकि डायबिटीज में गेहूं पूरी तरह वर्जित नहीं है, लेकिन मैदा से बचना चाहिए और चोकरयुक्त गेहूं का ही सेवन करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।