1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इजरायली हमलों के बीच दुबई में फंसी इंडियन बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु, कहा- 'अभी मैं सुरक्षित, लगातार बदल रहे हालात'

इजरायली हमलों के बीच दुबई में फंसी इंडियन बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु, कहा- 'अभी मैं सुरक्षित, लगातार बदल रहे हालात'

 Published : Mar 01, 2026 06:36 am IST,  Updated : Mar 01, 2026 03:18 pm IST

इंडियन बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु ईरान-इजरायल युद्ध के बीच दुबई में फंस गई हैं। उन्होंने वहां का भयावह मंजर भी बताया है। साथ ही कहा कि उम्मीद कर रहे हैं कि यहां से जल्दी निकाल जाएं।

इंडियन बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु- India TV Hindi
इंडियन बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु Image Source : PTI

इजरायल और ईरान युद्ध के बीच इंडियन बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु दुबई में फंस गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ने एक्स पर लिखा, 'अभी जो हो रहा है, उसे समझना मुश्किल है। ऊपर से इंटरसेप्शन (हमलों की आवाज) सुनना और यह देखना कि सब कुछ कितनी तेजी से बढ़ गया है, सच में डरावना है। बहुत सारे परेशान करने वाले वीडियो सामने आ रहे हैं। दुख की बात है कि जो हो रहा है उसकी यही सच्चाई है।' 

पीवी सिंधु ने वीडियो जारी कर दिया अपडेट

दुबई में ईरान-इजराइल युद्ध के बीच में फंसी पीवी सिंधु ने एक वीडियो जारी कर बताया कि मैं एक छोटा सा अपडेट शेयर करना चाहती हूं और सबसे पहले आप सभी का शुक्रिया जो हमसे संपर्क कर रहे थे और हमारा हालचाल पूछ रहे थे। मैं बेंगलुरु से जहां मैं अब फुल-टाइम ट्रेनिंग करती हूं और रहती हूं वहां से बर्मिंघम जा रही थी। जैसे ही हमारी फ्लाइट दुबई में लैंड हुई, हमारे कंट्रोल से बाहर की घटनाएं होने लगीं और थोड़ी देर बाद, एयरस्पेस बंद कर दिया गया। पिछले कुछ घंटे बहुत टेंशन वाले रहे हैं। हम ऊपर से इंटरसेप्शन की आवाजें सुन सकते थे और कुछ घंटों बाद दुबई एयरपोर्ट पर जहां हम थे, उसके बहुत पास एक धमाका हुआ। मेरे कोच जो उस जगह से मुश्किल से 100 मीटर दूर थे जहां यह हुआ था उन्हें जल्दी से उस जगह से बाहर निकलना पड़ा। इतने करीब से ऐसा कुछ अनुभव करना सच में आपको हिला देता है। आप कभी उम्मीद नहीं करते कि आपके या आपके किसी करीबी के साथ ऐसी चीजें होंगी, लेकिन कभी-कभी हालात आपके कंट्रोल से बाहर होते हैं। मैं बहुत खुशकिस्मत महसूस करती हूं कि मेरे आस-पास इतनी मजबूत और एकजुट टीम है। हर कोई शांत रहा, एक-दूसरे का साथ दिया और एक बहुत ही डरावनी स्थिति के दौरान असली हिम्मत दिखाई।

हमेशा सुरक्षित और जिंदगी से भरी हुई जगह

पीवी सिंधू ने कहा, 'दुबई एक ऐसा शहर है जिससे मैं बहुत प्यार करती हूं, एक ऐसी जगह जो हमेशा सुरक्षित और जिंदगी से भरी हुई लगती है, जिससे इस पल को समझना और भी मुश्किल हो जाता है। जो भी मैसेज कर रहे हैं और चेक इन कर रहे हैं, उनका धन्यवाद, यह सच में बहुत मायने रखता है।' 

अपनी टीम के साथ दुबई में फंसी

इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'मैं अभी सुरक्षित हूं, अपनी टीम के साथ दुबई में फंसी हुई हूं। हम ठीक हैं क्योंकि ईरान के साथ युद्ध को लेकर हालात लगातार बदल रहे हैं। एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मची हुई है, कई परिवार फंसे हुए हैं और इंतजार कर रहे हैं। हम सब बस उम्मीद कर रहे हैं कि हम इससे जल्द ही निकल जाएं।' 

सुरक्षा और शांति के लिए प्रार्थना

बैडमिंटन प्लेयर ने कहा, 'ऐसे पल आपको याद दिलाते हैं कि नॉर्मल जिंदगी कितनी नाजुक है। इससे प्रभावित सभी लोगों की सुरक्षा और शांति के लिए प्रार्थना कर रही हूं।'

ईरान ने खाड़ी देशों में दागी मिसाइलें

बता दें कि अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के जवाब में ईरान ने खाड़ी देशों पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। इनमें संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और खास तौर पर दुबई सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है।

अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

ईरानी इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने पुष्टि की है कि उन्होंने अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, जिसमें यूएई का अल-धफरा एयर बेस, बहरीन में अमेरिकी नौसेना का पांचवां फ्लीट मुख्यालय, कतर का अल-उदैद एयर बेस और कुवैत का अल-सलेम एयर बेस शामिल हैं। ये हमले सिर्फ सैन्य ठिकानों तक सीमित नहीं रहे, दुबई के नागरिक इलाकों में भी मिसाइलें और ड्रोन पहुंच गए।

ये भी पढ़ें: 

Ayatollah Ali Khamenei: इस्लामिक क्रांति, ईरान पर एकछत्र राज और अमेरिका से अदावत, पढ़िए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की कहानी

इजरायल ने ईरान के 7 टॉप सैन्य कमांडरों को मार गिराया, लिस्ट में खामेनेई का नाम नहीं

 
 
 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल