1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. रात के बचे चावल से बनाएं डोसा, फटाफट नोट कर लें आसान सी रेसिपी

रात के बचे चावल से बनाएं डोसा, फटाफट नोट कर लें आसान सी रेसिपी

 Written By: Ritu Raj
 Published : Feb 28, 2026 09:32 am IST,  Updated : Feb 28, 2026 09:32 am IST

Rice Dosa Recipe: रात के बचे हुए चावलों को फेंकने के बजाय उनका क्रिस्पी और टेस्टी डोसा बनाना एक स्मार्ट आइडिया हो सकता है। यह रेसिपी झटपट बन जाती है और इसके लिए आपको घंटों तक बैटर को फर्मेंट करने की ज़रूरत भी नहीं है। यहां से चावल से डोसा बनाने की रेसिपी नोट कर लें।

रात के बचे चावल से बनाएं डोसा- India TV Hindi
रात के बचे चावल से बनाएं डोसा Image Source : FREEPIK

आपने अक्सर देखा होगा कि घरों में रात के बचे हुए चावल को लोग फेंक देते हैं। बासी चावल सेहत को काफी नुकसान पहुंचाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बचे हुए चावल से आप स्वादिष्ट और नई डिश बना सकते हैं। रात के बचे हुए चावल से आप क्रिस्पी और टेस्टी डोसा बना सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है और इसे बनाने में न ज्यादा मेहनत लगेगी और न ज्यादा सामग्री की जरूरत होगी। यहां हम आपको चावल के डोसे की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। तो बिना देरी के फटाफट रेसिपी नोट कर लें। 

सामग्री 

बचे हुए चावल: 1 कप

सूजी: ½ कप (कुरकुरेपन के लिए)

दही: ¼ कप (खटास और सॉफ्टनेस के लिए)

पानी: आवश्यकतानुसार

नमक: स्वादानुसार

चावल का आटा: 2 बड़े चम्मच 

बनाने की विधि 

बैटर तैयार करें: मिक्सर जार में बचे हुए चावल, सूजी, दही और थोड़ा सा पानी डालें। इसे तब तक पीसें जब तक कि यह एक स्मूथ पेस्ट न बन जाए।

कंसिस्टेंसी चेक करें: इस पेस्ट को एक बाउल में निकालें। इसमें नमक और थोड़ा और पानी मिलाकर डोसा बैटर जैसी कंसिस्टेंसी तैयार करें।

रेस्ट दें: बैटर को 10-15 मिनट के लिए ढक कर रख दें। इससे सूजी पानी सोख लेगी और डोसा बढ़िया बनेगा।

तवा गरम करें: एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और उस पर हल्का सा तेल लगाकर पानी की बूंदें छिड़कें, फिर कपड़े से पोंछ लें।

डोसा फैलाएं: आंच को धीमा करें और एक बड़ा चम्मच बैटर तवे के बीच में डालकर बाहर की ओर गोल-गोल घुमाते हुए फैलाएं।

सेकें: किनारों पर थोड़ा तेल या घी डालें। मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि डोसा सुनहरा और कुरकुरा न हो जाए। इसके बाद इसके बीच में आलू का मसाला डालें और गर्मागरम सर्व करें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल