1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: होशियार बंदर ने सिखाया पानी बचाने की तरीका, लेकिन जनता कब सीखेगी

Viral Video: होशियार बंदर ने सिखाया पानी बचाने की तरीका, लेकिन जनता कब सीखेगी

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 01, 2019 07:03 pm IST,  Updated : Aug 01, 2019 07:03 pm IST

Social Media पर पानी कीबूंद बूंद बचाते एक सयाने बंदर का video वायरल हो रहा है।  आप भी देखिए औऱ सबको बताइए Viral video of monkey who save water

monkey- India TV Hindi
monkey Image Source : PTI

जल Water ही जीवन है और ये जल तेजी से खत्म होता जा रहा है। दुनिया भर में पानी को बचाने Water Conservation की मुहिम चल पड़ी है। ऐसे में अवाक कर देने वाला वीडियो Video वायरल Viral हो रहा है जिसका हीरो कोई इंसान नहीं बल्कि बंदर Monkey है। जी हां, वीडियो में एक बंदर दुनिया को सिखा रहा है कि पानी कैसे बचाया जा सकता है।

वीडियो में दिख रहा है कि कैसे एक बंदर घर के बाहर लगे नल पर  पानी पी रहा है और पानी पीने के बाद बंदर नल को सावधानी से बंद करता है। बंदर की समझदारी के लोग कायल हो रहे हैं औऱ इसे पानी के संरक्षण का एक सशक्त संदेश माना जा रहा है।

यूजर बंदर को सयाना, होशियार और टीचर बता रहे हैं जबकि जनता को इससे सबक लेने की नसीहत दे रहे हैं। यूजर कह रहे हैं कि सभी जानवर इंसानी वातावरण के नए ढांचे में रहना और सर्वाइव करना सीख गए हैं और इंसान से बेहतर ढंग से रह रहे हैं। 

एक यूजर ने लिखा है कि जानवरों के पास दिमाग है जबकि इंसानों के पास नहीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।