1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रोटी फेंकने से पहले जरूर देखें, वायरल हुआ सूखी रोटी को धोकर खाने वाले शख्स का वीडियो

रोटी फेंकने से पहले जरूर देखें, वायरल हुआ सूखी रोटी को धोकर खाने वाले शख्स का वीडियो

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 21, 2020 12:32 pm IST,  Updated : Feb 21, 2020 12:32 pm IST

ये भूख ही है जो भरे पेट वाले से रोटी फिंकवाती है और खाली पेट वाले से उसी रोटी को उठवा कर धुलवा लेती है। एक गरीब शख्स को रोटी धोकर खाते देखकर लोग इस वीडियो पर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

viral video- India TV Hindi
वायरल वीडियो

इंसान किसलिए कमाता है, मेहनत करता है, ताकि वो अपना और बच्चों का पेट भर सके। भरे पेट वाले जिस तरह से अन्न को फेंक कर अपमान करते हैं, उन्हें ये वीडियो देखकर रोटी की कद्र समझ आ जाएगी। जी हां, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने अच्छे अच्छों को अवाक कर दिया है। देश में भुखमरी की, गरीबी की क्या हालत है और इंसान क्या करने को मजबूर है, ये वीडियो दिखा रहा है। 

वीडियो में एक गरीब दिख रहा शख्स नलके पर सूखी रोटी को भिगोकर खा रहा है। बगल में पॉलिथिन में और भी सूखी रोटियां रखी हैं जिन्हें संभवत वो कहीं कचरे से उठाकर लाया होगा। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने के बाद से लगातार देखा जा रहा है और इस पर चर्चा हो रही है। 

वीडियो किसी रेलवे स्टेशन का है और गरीब शख्स मजबूरी में सूखी रोटी को नलके के नीचे धोकर खा रहा है। इस वीडियो को देखकर जहां लोग अन्न बर्बाद न करने की अपील कर रहे हैं वहीं देश के हालात पर भी चर्चा हो रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।