1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video : रूस के सैनिक स्कूल में गाया गया 'ऐ वतन ऐ वतन' सोशल मीडिया पर यूजर हुए रोमांचित

Video : रूस के सैनिक स्कूल में गाया गया 'ऐ वतन ऐ वतन' सोशल मीडिया पर यूजर हुए रोमांचित

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Jul 13, 2021 12:37 pm IST,  Updated : Jul 13, 2021 12:37 pm IST

वतन से प्यार करने वाले लोग अपने देशभक्ति गानोंं को विदेशी जमीं पर बजता देखकर रोमांचित महसूस कर रहे हैं। वाकई ये गर्व की बात है।

russia school- India TV Hindi
russia school Image Source : INSTAGRAM/ANUPAMPKHER

वतनपरस्ती जहां दुनिया की सबसे कीमती चीज है वहीं वतनपरस्ती के गाने इस भाव को उभारने में मदद करने वाला सबसे बड़ा जरिया है। जी हां, भारतीय फिल्मों में बने देशभक्ति के गीत अब बॉर्डर तोड़कर विदेशों की शान बनने लगे हैं। हाल ही में केसरिया फिल्म का गाना तेरी मिट्टी..बलूचिस्तान में शान से गाया गया तो अब फिल्म शहीद का फेमस गाना ऐ वतन ऐ वतन रूस के सैनिक स्कूल में बजा तो देशभक्ति के भाव से लोग रोमांचित हो उठे।

फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने ये जोश जगाने वाला वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जब शेयर किया तो लोग देशभक्ति के भाव से विभोर हो उठे और रूस एक बार फिर भारत के सबसे अच्छे दोस्त के रूप में लोगों को नजर आया।

अनुपम खेर ने लिखा - शहीद फिल्म का ये गाना हमेशा से मेरा सबसे पसंदीदा देशभक्ति गीत रहा है। ये देखकर रोमांच हुआ कि रूस के सैनिक स्कूल में कैडेट इसे सुबह की असेंबली के दौरान गा रहे हैं। जय हो और जय हिंद। 

देश की सीमाओं के पार पहुंचा 'तेरी मिट्टी में मिल जावां' गाना, बलोच सिंगर ने इस अंदाज में गाया

वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है और अब तक साढ़े छह लाख लोग इसे पसंद कर चुके हैं। इस पर काफी कमेंट्स भी आ  रहे हैं। अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा ने वीडियो देखकर कमेंट किया है - अविश्वनीय।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।