1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: पानी में योग करती महिला का बिगड़ा बैलेंस, देखकर हंसी नहीं रोक पाए लोग

Viral Video: पानी में योग करती महिला का बिगड़ा बैलेंस, देखकर हंसी नहीं रोक पाए लोग

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Jun 17, 2021 02:52 pm IST,  Updated : Jun 17, 2021 04:43 pm IST

एक्सरसाइज करना अच्छी बात है लेकिन ध्यान रखना चाहिए कि वक्त औऱ जगह सही होना चाहिए। वरना यही हो जाएगा।

epic balance fail- India TV Hindi
epic balance fail Image Source : TWITTER/@HOLDMYBEER

योग करना अच्छी बात है, इससे तन और मन स्वस्थ रहता है और बीमारियां पास नहीं आती। लेकिन योग करने का भी सही वक्त और सही जगह होती है। अगर आप गलत जगह पर योग करेंगे तो कुछ ऐसा ही हो जाएगा जो इस महिला के साथ हो गया। 

इस महिला ने पानी में राफ्टिंग बोट पर 'हैड स्टेंड' का पोज देने की सोची थी, लेकिन बैलेंस बिगड़ते ही गड़बड़झाला हो गया और महिला धड़ाम से पानी में जा गिरी। 

अपनी ही शादी में गोलगप्पे खाने पहुंच गई दुल्हन, यूजर बोले: शादी अपनी जगह गोलगप्पे अपनी जगह

इस शानदार वीडियो को होल्ड माई बीयर नामक ट्विटर पेज पर शेयर किया गया है। 

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक महिला बैलेंस साध कर पानी में तैरती बोट पर उल्टे खड़े होकर योग करना चाह रही है लेकिन ये इतना आसान नहीं है जितना उसने सोचा था। एकाएक बैलेंस बिग़ड़ते ही वो ऊपर से नीचे की तरफ गिर पड़ती है और फिर पानी में जा गिरती है। 

बच्चे की खातिर शेरों के झुंड से भिड़ गई अकेली भैंस, मां की ममता को सलाम कर रहे लोग

हालांकि ये हादसा ही कहा जाएगा लेकिन राहत की बात ये है कि महिला को चोट नहीं आई। लोग इस वीडियो को देखकर तरह तरह के कमेंट्स दे रहे हैं। कुछ लोग हंसकर चटखारे भी ले रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 94 हजार लोग देख चुके हैं औऱ इसे देखे जाने का सिलसिला लगातार जारी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।