सांप...ये शब्द सुनकर ही लोगों के शरीर में सिहरन दौड़ जाती है। सोचिए यहीं सांप अगर किसी के कपड़े में घुस जाए और आराम से सो जाए तो क्या करेंगे। सांप से जुड़ा बड़ा ही रोमांचक वीडियो आजकल बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Related Stories
अस्पताल में फर्श पर सो रहे एक शख्स के कुर्ते में सांप घुस गया और आराम फरमाने लगा। सांप पकड़ने की टीम आई औऱ उसने बड़ी जद्दोजहद से सांप को सोते शख्स के कुर्ते से बाहर निकाला। मजे की बात ये रही कि इतना हो हल्ला हो गया, लेकिन फर्श पर सो रहे उस शख्स की नींद न टूटी जिसके कुर्ते में सांप घुस गया था।
मामला महाराष्ट्र के अहमद नगर में स्थित सिविल अस्पताल का है। वीडियो बनाने वाले शख्स का नाम है ऋषिकेश यादव जो सांप पकड़ने की एक्सपर्ट टीम का सदस्य है। उसके पास अस्पताल से फोन आया कि एक सांप फर्श पर सो रहे एक शख्स के कपड़ों में घुस गया है। यादव जब सांप पकड़ने को निकले तो उन्होंने साथी की मदद से पूरा रेस्क्यू वीडियो बना डाला।
ये भी पढ़ें -
Funny Video: बाइक वाले ने बीच सड़क कर दी ऐसी शरारत, छप्पर फाड़ कर गिरे लोग, वीडियो हो रहा वायरल