1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: 'हम परदेसी हो गए' गाने पर अंकल ने ऐसा किया डांस, लटके-झटके देख फैन हुए लोग

Viral Video: 'हम परदेसी हो गए' गाने पर अंकल ने ऐसा किया डांस, लटके-झटके देख फैन हुए लोग

 Written By: India TV Viral Desk
 Published : Jul 21, 2021 06:27 pm IST,  Updated : Jul 21, 2021 06:27 pm IST

4 हफ्ते पहले ये वीडियो ganeshjangde नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जिसके कैप्शन में लिखा था- इस प्रतिभा को नमन। इस गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

वायरल वीडियो- India TV Hindi
वायरल वीडियो Image Source : INSTAGRAM/ @GANESHJAN

डांसिंग अंकल तो आपको याद ही होंगे अब उन्हें टक्कर देने के लिए एक और अंकल आ गए हैं। इन बुजुर्ग अंकल ने ऐसा डांस किया कि हर किसी की निगाहें ही थम गईं और लोग इन अंकल के डांस के फैन हो गए। ये कौन हैं और ये वीडियो कबका है ये जानकारी अभी तक सामने नहीं आयी है लेकिन जो भी इस डांस को देख रहा है दोबारा देखने से खुद को रोक नहीं पा रहा है और अंकल की जमकर तारीफ भी कर रहा है।

Video: ढोल की थाप पर यूं मटक-मटक कर नाचा बच्चा, वीडियो ने जीता लोगों का दिल

अंकल का वीडियो इंस्टाग्राम रील्स से लेकर फेसबुक, ट्विटर हर जगह शेयर किया जा रहा है। 4 हफ्ते पहले ये वीडियो ganeshjangde नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जिसके कैप्शन में लिखा था- इस प्रतिभा को नमन। इस गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

देखिए वीडियो-

Video: छोटी सी गिलहरी ने बिल्ली को कर डाला बेहाल, देखकर कहेंगे: छोटा पैकेट बड़ा धमाका

वीडियो में एक अंकल साधारण से शर्ट पैंट में डांस कर रहे हैं। जब वो नाचना शुरू करते हैं तो लोगों की निगाहें थम जाती हैं क्योंकि उनके डांस स्टेप्स, उनका कमर लचकाना सब हैरान कर देने वाला है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।