शादी के लिए आप आए दिन अखबार में विज्ञापन देखते आए हैं। इसमें लिखा होता है कि लड़के की नौकरी ऐसी होनी चाहिए या लड़की का रंग ऐसा होना चाहिए, लेकिन एक ऐसा विज्ञापन सामने आया है, जिसे पढ़ते ही आपकी हंसी छूट जाएगी। पहली बार ऐसा हुआ होगा, जब किसी ने अपनी होने वाली दुल्हन को लेकर ऐसी डिमांड रखी होगी।
एक भावी दूल्हे ने अपनी शादी के लिए दिए गए विज्ञापन में मांग की है कि उन्हें ऐसी लड़की चाहिए, जो सोशल मीडिया से दूर रहती हो। इस विज्ञापन की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोगों का कहना है कि आज के जमाने में सोशल मीडिया से दूर रहना नामुमकिन है।
Watch: सड़क पर गन्ने का ट्रक रोक हाथियों ने वसूला 'टैक्स', वीडियो देखकर आप भी बोलेगे वाह
आप खुद ही देखिए कि लोगों ने इस विज्ञापन को लेकर किस-किस तरह की राय रखी है।