1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: डॉग को रूम में अकेला छोड़ दिया तो वो करने लगा ये काम, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

Video: डॉग को रूम में अकेला छोड़ दिया तो वो करने लगा ये काम, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

 Written By: India TV Viral Desk
 Published : Aug 18, 2021 02:49 pm IST,  Updated : Aug 19, 2021 12:53 pm IST

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही लोग अपने-अपने डॉग्स की क्यूट हरकतें भी साझा कर रहे हैं।

When you leave your dog alone for a minute watch funny video- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर डॉग का फनी वीडियो वायरल हो रहा है Image Source : @BUITENGEBIEDEN_

कहते हैं कि डॉग्स इंसान के सबसे अच्छे दोस्त होते हैं। वो आपसे निस्वार्थ भाव से प्रेम करते हैं। सोशल मीडिया पर डॉग्स के कई वीडियो वायरल होते हैं। कोई वीडियो फनी होता है तो किसी को देखकर आपकी आंखें तक नम हो जाती हैं। ट्विटर पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इसमें एक मालिक ने जब अपने डॉग को रूम में अकेला छोड़ा तो वो बच्चों जैसी हरकत करने लगा। इस वीडियो को ट्विटर पर 401.9K लोगों ने देखा है।

इसमें साफ देखा जा सकता है कि खुद को कमरे में अकेला पाकर डॉग अपने दोनों पैरों से कुर्सी खिसका रहा है। ये देखकर आप यकीन नहीं करेंगे कि कोई जानवर भी ऐसा कर सकता है। इसके बाद वो कुर्सी पर खड़े होकर खाना खाने लगता है। इस वीडियो को देखकर आपको डॉग पर हंसी भी आएगी और प्यार भी लुटाने का मन करेगा। 

स क्यूट वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है- 'जब आप अपने डॉग को कुछ मिनट के लिए अकेला छोड़ देते हैं।' इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो अपने डॉग के वीडियो भी शेयर किए हैं। 

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। लोग अपने-अपने डॉग्स की क्यूट हरकतें भी साझा कर रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।