1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral:अफगानी लड़की का दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल, कहा धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगे हम

Viral:अफगानी लड़की का दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल, कहा धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगे हम

 Written By: India TV Viral Desk
 Published : Aug 17, 2021 05:49 pm IST,  Updated : Aug 17, 2021 05:49 pm IST

सोशल मीडिया पर एक अफगानी लड़की का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें उसने अपनी बेबसी लोगों तक पहुंचाई है और कह रही है कि हम धीरे-धीरे मर जाएंगे।

afgani girl- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर अफगानी लड़की का ये वीडियो वायरल हो रहा है   Image Source : TWITTER/MASIH ALINEJAD

जब से तालिबानियों ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया है वहां के लोग बुरी तरह से डरे हुए हैं। वहां की जनता इस बात से परेशान है कि उनका आने वाला कल कैसा होगा। तालिबानियों के कब्जे के बाद से आए दिन सोशल मीडिया पर दिल दहला देने वाले वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। पिछले दिनों काबुल एयरपोर्ट का बेहद डरवाना नजारा तो हर किसी ने देखा होगा। जहां पर एक विमान में जब जगह नहीं मिली तो कुछ लोग टायर पकड़कर ही लटक गए। जिसके बाद नीचे गिरने की वजह से उनकी मौत हो गई। डरे सहमे हुए लोग अफगानिस्तान छोड़कर भागने को मजबूर है।

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक अफगानी लड़की का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें उसने इस वीडियो के जरिए लोगों तक अपनी बेबसी पहुंचाई है और कह रही है कि हम धीरे-धीरे मर जाएंगे।

इंटरनेट पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में लड़की अफगानी भाषा में रोते हुए अपना दर्द बयां कर रही है। अफगानी लड़की बेबसी के साथ कह रही है कि हमारा होना किसी के लिए मायने नहीं रखता है क्योंकि हम अफगानिस्तान में पैदा हुए हैं। अब मुझे आंसू पोंछने होंगे किसी को भी हमारी परवाह नहीं है। हम धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगे।

सोशल मीडिया पर ये वीडियो पोस्ट होते ही यूजर्स ने भी दुख जाहिर करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि इस समय आप लोगों पर जो बीत रही है हमलोग उसका अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि बहुत दुख की बात है लड़की की आंखों में दर्द देखा जा सकता है।

लड़की के इस बेबसी से भरे वीडियो को देखने के बाद हर कोई मायूस हो गया है। तालिबान के काबुल पर कब्जा करने से पहले ईरानी पत्रकार और कार्यकर्ता मसीह अलीनेजाद ने शुक्रवार को ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'एक निराश अफगान लड़की के आंसू जिसका भविष्य देश में तालिबान के आगे बढ़ने के साथ बिखर रहा है। मेरा दिल अफगानिस्तान की महिलाओं के लिए टूटता है। दुनिया ने उन्हें विफल कर दिया है। यह इतिहास लिखेगा।'

पिछले कुछ दिनों से अफगानिस्तान से ऐसे तमाम वीडियोज और फोटोज वायरल हो रहे हैं जिनको देखकर हर कोई सहम जाएगा।

Viral : फर्राटेदार इंग्लिश बोलती है ये कूड़ा बीनने वाली महिला, Video देख लोगों की बोलती हुई बंद

Viral: दुल्हे ने दुल्हन को देख अपनी ही शादी में बजाई सीटी, देखिए मजेदार वीडियो

Viral: जब हद से ज्यादा ईंट सिर पर लेकर काम करता दिखा मजदूर, आनंद महिंद्रा भी हुए हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।