1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: गुस्से से भरे हाथी ने चंद सैकेंड में लोगों को यूं दौड़ाया, देखकर कहेंगे : इंसान नहीं सुधरने वाले

Video: गुस्से से भरे हाथी ने चंद सैकेंड में लोगों को यूं दौड़ाया, देखकर कहेंगे : इंसान नहीं सुधरने वाले

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Jul 20, 2021 02:43 pm IST,  Updated : Jul 20, 2021 02:43 pm IST

ऐसा क्या हो गया कि कूल माइंड हाथी ने गुस्से में आकर लोगों को दौड़ने पर मजबूर कर डाला। हाथी की स्पीड देखकर लोग हो रहे हैरान।

angry elephant- India TV Hindi
angry elephant Image Source : TWITTER/@VAIBHAVSINGHIFS

हाथी को शांत जानवरों की श्रेणी में रखा जाता है। कहते हैं कि हाथी दिमाग से काफी कूल होते हैं और वो विपरीत हालातों में भी धैर्य नहीं खोते। लेकिन उन लोगों का क्या करें जो इस कूल माइंड जानवर को भी गुस्सा दिला देते हैं। फोटो वीडियो बनाने के जुनून में कुछ लोग इतने पागल हो जाते हैं कि अपनी जान की परवाह नहीं करते और हाथियों के कंफर्म लेवल को भी नहीं जान पाते। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक हाथी ने वीडियो बना रहे लोगों को गुस्से में आकर दौड़ा दिया।

इस वीडियो को भारतीय वन विभाग में कार्यरत VaibhavSinghIFS ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। वैभव ने कैप्शन में लिखा है कि हाथियों के मार्ग में बनी सड़कें हाथियों के लिए रुकावट पैदा करती हैं। इन सड़कों पर ट्रैफिक और असंवेदनशील लोगों का व्यवहार हाथियों के तनाव को बढ़ा देता है और इसी वजह से इंसानों से जंगल का टकराव होता है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जंगल के बीच बनी सड़क के बैरियर को एक हाथी काफी परेशानी से पार कर रहा है। कुछ लोग हाथी का वीडियो बना रहे हैं। पहले से परेशान हाथी जब लोगों को वीडियो बनाते देखता है तो वो गुस्से से भर उठता है और लोगों के पीछे दौड़ लगा देता है। वीडियो बना रहे लोग भागते है और हाथी काफी दूर तक उन्हें दौड़ाता है। 

17 सैकेंड का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोगों को हाथी की परेशानी देखकर दुख हो रहा है जबकि अधिकतर लोग वीडियो बनाने वालों को लताड़ लगा रहे हैं। वहीं कुछ लोगों को हैरानी हो रही है कि हाथी कितनी स्पीड से दौड़ रहा है।

एक यूजर ने लिखा है - जब हम जंगल पर कब्जा कर रहे हैं तो ये बेचारे कहां जाएंगे। एक यूजर ने लिखा है -जानवरों की दुनिया में दखलंदाजी नहीं करनी चाहिए। 

एक यूजर ने लिखा है - एरिया किसी और का, हक कोई और जता रहा है। इंसान की हरकतों पर रोक लगाना जरूरी है। तभी जंगल और जंगली जानवर बच पाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।