1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video Viral: महिला के हाथ में केला देख खुद को रोक नहीं पाई नन्ही गिलहरी, 17 सेकेंड का ये वीडियो बना दोस्ती की मिसाल

Video Viral: महिला के हाथ में केला देख खुद को रोक नहीं पाई नन्ही गिलहरी, 17 सेकेंड का ये वीडियो बना दोस्ती की मिसाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 22, 2020 05:47 pm IST,  Updated : Sep 22, 2020 06:09 pm IST

सोशल मीडिया पर प्यार और विश्वास की मिसाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो एक क्यूट सी गिलहरी और एक महिला का है।

Viral Video- India TV Hindi
Viral Video Image Source : TWITTER/SUSHANTA NANDA IFS

इंसान हो या फिर जानवर हर कोई प्यार का भूखा है। जहां प्यार होता है वहां विश्वास अपने आप ही आ जाता है। सोशल मीडिया पर ऐसे ही प्यार और विश्वास की मिसाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो एक क्यूट सी गिलहरी और एक महिला का है। 

वैसे तो गिलहरी अपने आसपास किसी की आहट भी सुनती है तो झट से अपना रास्ता बदल लेती हैं यानी कि वहां से चुटकियों में भाग जाती हैं। लेकिन जब एक महिला ने प्यार से इस गिलहरी की तरफ केला बढ़ाया तो ये गिलहरी झट से उससे पास आ गई। महिला भी गिलहरी को अपने पास आता देख खुश हो गई और उसे केला हाथ से खिलाने लगी। 

इस वीडियो को सुसांता नंदा नाम के एक यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए ट्वीट किया- 'भगवान की बनाई सभी क्रिएशंस के प्रति दयालु रहना चाहिए।'

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही इस महिला की तारीफ भी कर रहे हैं। जो इस भूखी गिलहरी को अपने हाथ से केला खिला रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।