1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दर्जनों कुत्तों ने महिला को चारों ओर से घेरा, फिर जो हुआ वो देख के कांप जाएगी रूह; देखें Video

दर्जनों कुत्तों ने महिला को चारों ओर से घेरा, फिर जो हुआ वो देख के कांप जाएगी रूह; देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jun 25, 2024 06:26 pm IST,  Updated : Jun 25, 2024 06:32 pm IST

अभी एक वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिला जिसे देखने के बाद आपको अवारा कुत्तों से डर लगने लगेगा। दरअसल कुत्तों के एक झुंड ने अचानक एक महिला पर हमला कर दिया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Screen Grab- India TV Hindi
कुत्तों के झुंड ने महिला पर कर दिया हमला Image Source : SOCIAL MEDIA

हमारे देश में अवारा कुत्तों का डर खत्म होने को तैयार नहीं है। सोशल मीडिया पर समय-समय पर ऐसे वीडियो वायरल हो ही जाते हैं जिसमें कुत्तों का झुंड या फिर कोई अकेला कुत्ता किसी इंसान पर अचानक हमला करता हुआ नजर आ ही जाता है। ऐसे वीडियो को देखने के बाद लोगों के मन में अवारा कुत्तों का डर एक बार फिर बढ़ जाता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसे कई वीडियो वायरल हुए हैं। अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जो काफी भयानक है। देखने के बाद आपको भी कुत्तों का डर सताने लगेगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

कुत्तों ने महिला पर कर दिया हमला

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद आपकी रूह कांप जाएगी। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि अचानक कुछ कुत्ते भौंकते हुए एक महिला के पास आ जाते हैं। महिला कुत्तों को डराकर भगाती है तो सभी भाग जाते हैं। मगर कुछ ही देर बाद एक कुत्ता महिला के पास भौंकते हुए आ जाता और फिर सारे कुत्ते फिर से आ जाते हैं और महिला पर हमला करने लगते हैं। पूरे वीडियो में महिला कुत्तों से डरती हुई और खुद को बचाती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए जानकारी दी गई है कि, 'हैदराबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सुबह की सैर के लिए निकली एक महिला पर करीब 15 स्ट्रीट-डॉग्स ने हमला कर दिया।'

यहां देखें वायरल वीडियो

खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 लाख 42 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- अब समय आ गया है कि इन अवारा कुत्तों को डॉग लवर्स को दान कर दिया जाए और वो इन्हें अपने घर में रखेंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- आजकल ऐसे मामले काफी सामने आ रहे हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- हेलो डॉग लवर्स आप अवारा कुत्तों के इस हमले पर कैसे सफाई देंगे।

ये भी पढ़ें-

भीषण गर्मी का सितम देख पूरे मोहल्ले ने लिया एक जैसा फैसला, Video देख याद आ जाएगा बचपन

लड़की के भीतर टैलेंट तो कूट-कूट कर भरा है, Video देखने के बाद आप भी करेंगे तारीफ

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।