1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शख्स ने अपनी गाड़ी पर लिखवाया कुछ ऐसा की पल भर में ही हो गया वायरल, लोग कर रहे मजेदार कमेंट्स

शख्स ने अपनी गाड़ी पर लिखवाया कुछ ऐसा की पल भर में ही हो गया वायरल, लोग कर रहे मजेदार कमेंट्स

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 05, 2024 03:46 pm IST,  Updated : Jan 05, 2024 03:46 pm IST

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसे पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वायरल तस्वीर देखकर लोगों ने भी मजेदार कमेंट्स की बौछार लगा दी।

वायरल फोटो- India TV Hindi
वायरल फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अजीब दुनिया है। यहां किसी भी समय कुछ भी वायरल हो सकता है। मगर कभी सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले पोस्ट या वीडियो इतने मजेदार होते हैं कि लोग चाह कर भी खुद को नहीं रोक पाते हैं और कमेंट सेक्शन में कमेंट्स की बौछार आ जाती है। ऐसा ही कुछ इस वायर फोटो के साथ हुआ जिसे देखने के बाद लोगों ने खूब सारे मजेदार और हंसाने वाले कमेंट्स कर दिए। आइए बताते हैं कि शख्स ने कार पर ऐसा क्या लिखवाया है।

कार पर शख्स ने क्या लिखवाया?

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही यह तस्वीर तब ली गई है जब जाम के कारण सभी गाड़ियां रुक गई हैं। शख्स ने अपनी आगे वाली कार पर कुछ लिखा देखा। लाइन इतनी मजेदार थी कि उसने तुरंत उसकी फोटो खींच ली जो अब वायरल हो रही है। बता दें कि शख्स ने अपनी गाड़ी के पीछे वाले शीशे पर लिखवाया है, 'मैं शादीशुदा हूं,मुझे डिस्टर्ब ना करें, मैं पहले से ही डिस्टर्ब हूं।' शख्स ने यह सब इंग्लिश में लिखवाया था जिसमें डिस्टर्ब की स्पेलिंग गलत लिखी हुई है।

लोगों ने लिए खूब मजे

इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर nahala_sherin143 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 4 लाख से अधिक लाइक मिल चुके हैं। पोस्ट देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- सभी लड़कों को शादी के बाद ही क्लियरिटी मिलेगी। दूसरे यूजर ने लिखा- Disturbed नहीं Distrubed। एक यूजर ने लिखा- ओ भाई इतना भी सच नहीं बोलना था। एक अन्य यूजर ने लिखा- गाड़ी घर लेकर नहीं जाता है क्या भाई।

यहां देखें वायरल पोस्ट

ये भी पढ़ें-

Viral Video: इस दुनिया में क्रिएटिविटी की कमी नहीं है, शख्स ने अपने बेड को ही बना दिया कार

'टिप-टिप बरसा पानी' गाने पर शख्स ने लगाया ढोल का तड़का, Video ने लोगों का जीता दिल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।