1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: इस दुनिया में क्रिएटिविटी की कमी नहीं है, शख्स ने अपने बेड को ही बना दिया कार

Viral Video: इस दुनिया में क्रिएटिविटी की कमी नहीं है, शख्स ने अपने बेड को ही बना दिया कार

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jan 05, 2024 03:09 pm IST,  Updated : Jan 05, 2024 03:09 pm IST

वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद आप भी क्रिएटिविटी को सलाम करेंगे। शख्स ने अपना दिमाग लगाकर बेड को ही चलती-फिरती गाड़ी बना दिया।

ये बेड या है कार!- India TV Hindi
ये बेड या है कार! Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में किसी भी चीज की कमी हो सकती है मगर क्रिएटिव लोगों की कभी कमी नहीं हो सकती है। दुनिया में इतने मास्टर लोग हैं कि अगर आप उन्हें कचड़ा भी दे देंगे तो वो उससे भी कुछ ऐसा बना देंगे, जो आपकी सोच से भी परे होगा। ऐसे कई वीडियो हमने सोशल मीडिया पर देखे होंगे जो इंसान को अपना सिर पकड़ने पर मजबूर कर दे। कोई डिब्बे में मोटर लगाकर उसे वाशिंग मशीन बना देता है तो कोई साइकिल में चौकोर पहिया लगाकर अपना कमाल दिखाता है। इसी कड़ी में अब एक और शख्स जुड़ गया है जिसने बेड को ही कार बना दिया है।

सोफे के बाद अब बेड की बारी आई

अभी कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसने सभी को अचंभित कर दिया था। दरअसल दो युवकों ने जुगाड़ लगाकर सोफे को चलने वाली कार बना दिया था। वीडियो खूब वायरल हुआ था। अब एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शख्स बेड पर लेटा हुआ है और वह बेड सड़क पर चल रहा है। दरअसल इस बेड के नीचे पहिए लगे हुए हैं जिसकी मदद से वह इधर से उधर चल रहा है।

लोगों ने क्या कहा?

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर zaibi_tweets नाम के पेज ने शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 21 लाख 72 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये प्रोजेक्ट कार नहीं प्रोजेक्ट बेड है। दूसरे यूजर ने लिखा- मैं इसे कहां से खरीद सकता हूं। एक अन्य यूजर ने लिखा- अगली बार पक्का यह टॉयलेट कार चलाएगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

'टिप-टिप बरसा पानी' गाने पर शख्स ने लगाया ढोल का तड़का, Video ने लोगों का जीता दिल

मां की बहादुरी को सलाम, अवारा कुत्ते से अपने बच्चे को बचाने के लिए इस तरह किया संघर्ष, देखें खौफनाक Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।